CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ramgopal Agrawal Arrest : कस्टम मिलिंग घोटाले में कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार

Ramgopal Agrawal Arrest : कस्टम मिलिंग घोटाले में कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
10/10/2026
Share
Ramgopal Agrawal Arrest : कस्टम मिलिंग घोटाले में कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
Ramgopal Agrawal Arrest : कस्टम मिलिंग घोटाले में कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 10 अक्टूबर : छत्तीसगढ़ के 140 करोड़ रुपये से अधिक के कस्टम मिलिंग घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार (Ramgopal Agrawal Arrest) किया है। शुक्रवार को गिरफ्तारी के बाद एजेंसी ने उन्हें पूछताछ के लिए विशेष अदालत में पेश किया। अदालत ने रामगोपाल अग्रवाल को 13 अक्टूबर तक ईडी की रिमांड पर सौंप दिया है। इस मामले में उनसे पहली बार विस्तार से पूछताछ की जाएगी।

Contents
  • जेल में तीन दिन पूछताछ
  • पार्टी फंड के लिए वसूली
  • शराब घोटाले में भी आरोपपत्र
  • 13 अक्टूबर तक रिमांड

यह भी पढ़ें : Kharora Road Accident : खरोरा में दर्दनाक हादसा, पुलिसकर्मी समेत दो दोस्तों की मौत, तीसरा गंभीर

 

जेल में तीन दिन पूछताछ

ईडी वर्ष 2024 में ही इस मामले में अदालत में आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है। हालांकि, अब तक रामगोपाल अग्रवाल से पूछताछ नहीं हो सकी थी। रिमांड हासिल करने से पहले एजेंसी ने विशेष अदालत की अनुमति लेकर रायपुर जेल में तीन दिन तक उनसे पूछताछ की। इसके बाद उन्हें आगे की जांच के लिए कस्टडी में लिया गया। ईडी अब कथित अवैध लेन-देन और घोटाले से जुड़े नेटवर्क की पड़ताल करेगी।

 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh CEO Suspended : ट्रांसफर आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, 3 जनपद सीईओ निलंबित

 

पार्टी फंड के लिए वसूली

मामला खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 से जुड़ा है। उस दौरान कस्टम मिलिंग की प्रोत्साहन राशि 40 रुपये से बढ़ाकर 120 रुपये प्रति क्विंटल की गई थी। जांच एजेंसी के आरोपों के अनुसार, प्रोत्साहन राशि बढ़ाने के एवज में राइस मिलर्स से दो किस्तों में 20-20 रुपये प्रति क्विंटल की कथित अवैध वसूली (Ramgopal Agrawal Arrest) की गई। रामगोपाल अग्रवाल पर आरोप है कि उन्होंने इस घोटाले से प्राप्त बड़ी राशि पार्टी फंड के लिए एकत्र की थी। हालांकि, इन आरोपों पर अंतिम न्यायिक निर्णय होना बाकी है। ईडी रिमांड के दौरान कथित वसूली, धन के लेन-देन और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच करेगी।

 

यह भी पढ़ें : Dongargarh Double Murder : घर में घुसकर मां-बेटे की हत्या, बेटी पर भी जानलेवा हमला

 

शराब घोटाले में भी आरोपपत्र

रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ शराब घोटाला मामले में भी ईडी आरोपपत्र पेश कर चुकी है। इस प्रकरण में शुक्रवार को न्यायालय में आरोपपत्र प्रस्तुत किया गया। मामले की अगली सुनवाई 20 नवंबर को निर्धारित की गई है। अब इस मामले की न्यायिक कार्यवाही आगे बढ़ेगी।

 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Sugarcane Price : साय सरकार ने गन्ने का भाव 355 से बढ़ाकर 425 रुपए किया, पंजाब के बाद देश में सबसे ज्यादा दर

 

13 अक्टूबर तक रिमांड

कस्टम मिलिंग घोटाले (Ramgopal Agrawal Arrest) में ईडी की पूछताछ का मुख्य फोकस कथित अवैध वसूली, पार्टी फंड के लिए राशि जुटाने और उससे जुड़े लेन-देन पर रहेगा। अदालत ने उन्हें 13 अक्टूबर तक एजेंसी की रिमांड पर भेजा है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

 

 

यह भी पढ़ें :  Teacher Recruitment Stay : छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती पर संकट, आरक्षण विवाद में हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

 

Labour Safety Violation Durg: रसमड़ा स्थित स्टील प्लांट में श्रमिक सुरक्षा पर सवाल, BJM TUC ने प्रबंधन को दी चेतावनी
Chhattisgarh Police Transfer Stay : हाईकोर्ट ने पुलिस अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग पर लगाई रोक
मुंगेली में 7 साल की बच्ची का अपहरण: 9 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, कांग्रेस की न्याय यात्रा पर बोले साव – “अनावश्यक राजनीति”
Mainpur Suspicious Death Case : युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, बहन ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
Student Assault Case in School : दुर्ग के आवासीय स्कूल में शिक्षक की बर्बरता, मोबाइल विवाद पर 9 छात्रों की पिटाई

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Assistant Teacher Recruitment : सहायक शिक्षक भर्ती में दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगा आरक्षण, विभाग ने बताई वजह
Chhattisgarh Assistant Teacher Recruitment : सहायक शिक्षक भर्ती में दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगा आरक्षण, विभाग ने बताई वजह

भर्ती में नई श्रेणी को शामिल करना विधिक…

Abhanpur Murder Case : पत्नी के चरित्र पर विवाद, बेटे ने चाकू से वार कर पिता की हत्या की
Abhanpur Murder Case : पत्नी के चरित्र पर विवाद, बेटे ने चाकू से वार कर पिता की हत्या की

पुलिस की जांच और पूछताछ में मामला सामने…

Chitrakote Waterfall : चित्रकोट की खूबसूरती पर मुग्ध हुए देशभर के अधिकारी, गौर नृत्य से हुआ स्वागत
Chitrakote Waterfall : चित्रकोट की खूबसूरती पर मुग्ध हुए देशभर के अधिकारी, गौर नृत्य से हुआ स्वागत

स्तर के प्राकृतिक नजारे (Chitrakote Waterfall) देखने पहुंचे…

NICL AO Recruitment 2026 : नेशनल इंश्योरेंस में 321 पदों पर भर्ती, 1.14 लाख रुपये तक मासिक वेतन
NICL AO Recruitment 2026 : नेशनल इंश्योरेंस में 321 पदों पर भर्ती, 1.14 लाख रुपये तक मासिक वेतन

भर्ती (NICL AO Recruitment 2026) के तहत चयनित…

Urban Company Hair Stylist : सरकारी नौकरी ठुकराकर मुंबई में बाल काटकर महीने में 1 लाख कमा रहा आजमगढ़ का युवक

सरकारी नौकरी पाने के लिए जहां लाखों युवा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?