सीजी भास्कर, 12 अक्टूबर। बलौदाबाजार जिले के लवन में गांजा बिक्री के मामले में पुलिस ने जांच आगे बढ़ाते (Ganja Smuggling) हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों पर ओडिशा से गांजा लाकर इलाके में सप्लाई करने का आरोप है। मामले में पुलिस अब सप्लाई नेटवर्क से जुड़े दूसरे लोगों की भूमिका भी खंगाल रही है।

सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी Ganja Smuggling
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान गांजा बिक्री से मिली 2 हजार रुपये की नकदी जब्त की है। मामले में एंड टू एंड विवेचना की जा रही है, ताकि गांजा कहां से लाया जा रहा था और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जा रहा था, इसकी जानकारी जुटाई जा सके।
यह भी पढ़ें: Drishyam 3 Collection : दस दिन में 480 करोड़ के करीब पहुंची दृश्यम 3, अब 500 करोड़ पर नजर
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जागेश्वर उर्फ नानू रात्रे (22), पिता विश्राम रात्रे, निवासी वार्ड क्रमांक 13, लवन और अर्जुन चन्द्राकर (23), पिता नरोत्तम चन्द्राकर, निवासी वार्ड क्रमांक 11, लवन के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें: Pakistan Crisis : पाकिस्तान में बढ़ा तनाव, एक प्रांत में गवर्नर शासन तो कराची में प्रदर्शनों पर रोक
आगे भी होगी जांच
पुलिस मामले में आगे की विवेचना कर (Ganja Smuggling) रही है। जांच का उद्देश्य गांजा सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करना और अवैध कारोबार के पूरे नेटवर्क का पता लगाना है।
खबरें और भी पढ़ें…Rahul Gandhi : राहुल गांधी की ज्ञानेश कुमार को खुली चेतावनी, बोले आपके पुराने रिकॉर्ड की जानकारी है
रिपोर्टर – ऐश कुमार साहू



