सीजी भास्कर, 15 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां खड़े ट्रक में बाइक घुसने से तीन मौसेरे भाइयों की मौत हो गई। (Balodabazar Road Accident)
यह भी पढ़ें : Road Accident Rescue : भीषण सड़क हादसे में कंटेनर में फंसा चालक, पुलिस ने केबिन काटकर बचाई जान
रायपुर-पलारी मार्ग पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक : Balodabazar Road Accident
हादसा रायपुर-पलारी मार्ग पर घोटिया मोड़ के पास हुआ। बताया जा रहा है कि तीनों युवक नवरात्रि के मौके पर बाइक से पलारी जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह भी पढ़ें : Kiran Singh Deo Accident : सड़क हादसे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष घायल

हादसे में तीनों युवकों की उम्र महज 18 साल थी
घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां 18 वर्षीय प्रेम धीवर की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, गंभीर हालत में रायपुर के DKS अस्पताल रेफर किए गए राज धीवर और खिलेश्वर धीवर ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
तीनों युवकों की उम्र महज 18 साल थी। इस हादसे (Balodabazar Road Accident) के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
यह भी पढ़ें :Chhattisgarh Road Accident : महासमुंद और धमतरी में भीषण सड़क हादसे, 3 की मौत और 2 गंभीर
हादसे ने फिर उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल
बताया जा रहा है कि घोटिया मोड़ पर पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं। ऐसे में यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और खड़े वाहनों को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत को सामने लाता है।
यह भी पढ़ें :Death in road accident : कोरबा में माइनिंग सरदार की सड़क हादसे में मौत
ख़बरें और भी हैं : Road Accident : सड़क हादसे में उजड़ गया पूरा परिवार, एक पल में थम गई चार जिंदगियां


