CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Durg JD Steel Plant Accident : दुर्ग के स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा, 1600 डिग्री तक गर्म पिघला लोहा गिरने से ठेकेदार की मौत

Durg JD Steel Plant Accident : दुर्ग के स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा, 1600 डिग्री तक गर्म पिघला लोहा गिरने से ठेकेदार की मौत

By Newsdesk Admin
20/10/2026
Share
Durg JD Steel Plant Accident
Durg JD Steel Plant Accident : दुर्ग के स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा, 1600 डिग्री तक गर्म पिघला लोहा गिरने से ठेकेदार की मौत

सीजी भास्कर, 20 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के बोरई-रसमड़ा स्थित जेडी स्टील प्लांट में हुए हादसे में 42 वर्षीय ठेकेदार संतोष कुमार श्रीवास्तव की मौत हो गई। घटना 17 अक्टूबर की रात करीब 1 बजे हुई, जब मशीन से निकला 1500 से 1600 डिग्री सेल्सियस तापमान वाला पिघला लोहा उनके शरीर पर गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल ले जाया गया, जहां उसी दिन दोपहर करीब 3:30 बजे उनकी मौत हो गई। (Durg JD Steel Plant Accident)

Contents
  • मशीन का नोजल नीचे आने से हुआ हादसा : Durg JD Steel Plant Accident
  • सोशल मीडिया पर हादसे का वीडियो वायरल
  • दूसरे प्लांट में भी हादसे का दावा : Durg JD Steel Plant Accident
  • पुलिस ने दर्ज किया मर्ग, जांच जारी

 

यह भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant Accident : बीएसपी में श्रमिक घायल, ठेकेदार और प्रबंधन पर मामला दर्ज

 

मशीन का नोजल नीचे आने से हुआ हादसा : Durg JD Steel Plant Accident

पुलिस के मुताबिक, संतोष प्लांट में ठेकेदारी का काम करते थे। रात के समय प्लांट में इस्तेमाल होने वाली टिंडिस मशीन के एक हिस्से का नोजल नीचे आ गया। इसी दौरान मशीन से निकल रहा पिघला लोहा उनके शरीर पर गिर गया। उनका शरीर गंभीर रूप से झुलस गया था। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी जान नहीं बच सकी।

18 अक्टूबर को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव बिहार स्थित अपने गृह क्षेत्र ले गए।

 

यह भी पढ़ें : Raigarh Steel Plant Accident : रूपाणाधाम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 12 फीट की ऊंचाई से गिरा कर्मचारी, हालत गंभीर

Durg JD Steel Plant Accident
Durg JD Steel Plant Accident : दुर्ग के स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा, 1600 डिग्री तक गर्म पिघला लोहा गिरने से ठेकेदार की मौत

 

सोशल मीडिया पर हादसे का वीडियो वायरल

घटना (Durg JD Steel Plant Accident ) से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें आग की लपटों से घिरा एक व्यक्ति सीढ़ियों से नीचे की ओर भागता दिखाई देता है। आसपास मौजूद लोग उसे बचाने की कोशिश करते नजर आते हैं। हालांकि, वीडियो में दिख रहे घटनाक्रम और हादसे की परिस्थितियों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

संतोष कुमार श्रीवास्तव बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के श्यामपुर गांव के रहने वाले थे। वह काम के सिलसिले में छत्तीसगढ़ आए थे। बताया गया है कि संबंधित प्लांट का निर्माण कार्य अभी जारी है, हालांकि उसके कुछ हिस्सों में काम शुरू हो चुका था।

 

यह भी पढ़ें :BSP Accident : बीएसपी ब्लास्ट फर्नेस में पुशर कार की चपेट में आने से ठेका श्रमिक की मौत

 

दूसरे प्लांट में भी हादसे का दावा : Durg JD Steel Plant Accident

जिला पंचायत सदस्य प्रिया साहू ने दावा किया है कि करीब दो साल पहले कंपनी के एक अन्य प्लांट में भी एक मजदूर की जलने से मौत हुई थी। उनके मुताबिक, उस घटना के बाद मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाने के लिए धरना देना पड़ा था। विरोध के बाद परिवार को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया था।

मौजूदा हादसे को लेकर कंपनी प्रबंधन का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है। कंपनी मालिक से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो सकी। प्रबंधन की ओर से हादसे के कारणों और श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

 

यह भी पढ़ें : Akaltara Fire Rescue : बड़ा हादसा टला, पुलिस की तत्परता से आग के बीच 14 लोगों को सुरक्षित बचाया

पुलिस ने दर्ज किया मर्ग, जांच जारी

भिलाई के एएसपी शोभराज अग्रवाल के मुताबिक, मामले में अंजोरा चौकी में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत मर्ग दर्ज किया गया है। पुलिस हादसे (Durg JD Steel Plant Accident) की परिस्थितियों और ठेकेदार की मौत से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

 

यह भी पढ़ें :Raigarh Steel Plant Accident : रायगढ़ के मां शिवा स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 4 श्रमिक झुलसे

 

ख़बरें और भी हैं :Suryakant Tiwari : कोल लेवी घोटाला, सूर्यकांत तिवारी से जुड़े मकान को आयकर विभाग ने किया सील, ढोल बजाकर कराई मुनादी

 

Mahadev App Case : मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार
Hanuman Chalisa Path :  90 विधानसभा सीटों पर आज सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ 
Shivraj Singh Chauhan Statement: वीबी-जी राम जी के विरोध पर कांग्रेस को केंद्रीय मंत्री का करारा जवाब
Fertilizer Black Marketing  : किसानों से दोगुनी कीमत वसूलने का खुलासा, अधिकारी ने किसान बनकर किया स्टिंग, 11 लाख का उर्वरक जब्त
Dhamtari Munga Plant Campaign : धमतरी में अब स्वागत में नहीं मिलेगा गुलदस्ता, अतिथियों को भेंट किया जाएगा मुनगा का पौधा

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dongri Tola Water Conservation : 3 हजार ट्रेंच से सहेजेंगे 24.30 लाख लीटर पानी, 250 परिवारों को मिलेगी राहत
Dongri Tola Water Conservation : 3 हजार ट्रेंच से सहेजेंगे 24.30 लाख लीटर पानी, 250 परिवारों को मिलेगी राहत

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में बारिश के पानी…

Jashpur Irrigation Project : 5.45 करोड़ का प्रोजेक्ट, 150 हेक्टेयर खेतों तक पहुंचेगा पानी
Jashpur Irrigation Project : 5.45 करोड़ का प्रोजेक्ट, 150 हेक्टेयर खेतों तक पहुंचेगा पानी

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में किसानों को सिंचाई…

Ravghat Railway Line : आजादी के बाद पहली बार रावघाट पहुंचेगी ट्रेन
Ravghat Railway Line : आजादी के बाद पहली बार रावघाट पहुंचेगी ट्रेन

छत्तीसगढ़ में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार (Ravghat Railway…

Tiger Shroff Firing Case
Tiger Shroff Firing Case : टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के लिए रेहान को मिले थे 2 लाख रुपये? मां ने किया बड़ा दावा, बोलीं- बेटे ने गलत किया

Tiger Shroff Firing Case : पुलिस तीनों गिरफ्तार…

Rikesh Sen Kanya Pujan : विधायक रिकेश सेन ने 101 नवजात बेटियों का किया पूजन, हर मां को 11 हजार की किट
Rikesh Sen Kanya Pujan : विधायक रिकेश सेन ने 101 नवजात बेटियों का किया पूजन, हर मां को 11 हजार की किट

नवरात्रि की नवमी पर वैशाली नगर विधायक रिकेश…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?