CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur Businessman Deepak Mittal Death : चंडीगढ़ के होटल में रायपुर के कारोबारी की संदिग्ध मौत, कमरे से शराब, दवाइयां और 5 लाख रुपये बरामद

Raipur Businessman Deepak Mittal Death : चंडीगढ़ के होटल में रायपुर के कारोबारी की संदिग्ध मौत, कमरे से शराब, दवाइयां और 5 लाख रुपये बरामद

By Newsdesk Admin
22/10/2026
Share
Raipur Businessman Deepak Mittal Death
Raipur Businessman Deepak Mittal Death : चंडीगढ़ के होटल में रायपुर के कारोबारी की संदिग्ध मौत, कमरे से शराब, दवाइयां और 5 लाख रुपये बरामद

सीजी भास्कर, 22 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ के रायपुर के चावल कारोबारी दीपक मित्तल की चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित होटल ताज में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 56 वर्षीय दीपक मित्तल एक युवती के साथ होटल में ठहरे हुए थे। बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे उनकी तबीयत बिगड़ने की सूचना होटल प्रबंधन को दी गई। उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (Raipur Businessman Deepak Mittal Death)

 

Contents
  • कमरे से शराब की बोतलें और दवाइयां मिलीं : Raipur Businessman Deepak Mittal Death
  • पंजाब सरकार की 400 करोड़ रुपये की योजना से जुड़ा था कारोबार
  • पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव : Raipur Businessman Deepak Mittal Death

यह भी पढ़ें :Printing Conference : रायपुर में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय प्रिंटिंग सम्मेलन, नई तकनीक और भविष्य के कारोबार पर जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ

कमरे से शराब की बोतलें और दवाइयां मिलीं : Raipur Businessman Deepak Mittal Death

पुलिस ने होटल के कमरे की तलाशी के दौरान शराब की आधी खाली बोतलें, कुछ दवाइयां, करीब 5 लाख रुपये नकद और एक बैग बरामद किया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कारोबारी ने शराब के साथ किसी दवा का सेवन किया था या नहीं। मौत की असली वजह का पता लगाने के लिए विसरा के नमूने फॉरेंसिक लैब भेजे गए हैं।

पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना से पहले कारोबारी के कमरे में कोई अन्य व्यक्ति आया था या नहीं। कमरे में मौजूद युवती से भी पूछताछ की गई थी। शुरुआती पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया।

 

यह भी पढ़ें :Fortified Rice Scam : एमपी में 1160 करोड़ के फोर्टिफाइड चावल घोटाले में छत्तीसगढ़ कनेक्शन!

Raipur Businessman Deepak Mittal Death
Raipur Businessman Deepak Mittal Death : चंडीगढ़ के होटल में रायपुर के कारोबारी की संदिग्ध मौत, कमरे से शराब, दवाइयां और 5 लाख रुपये बरामद

 

पंजाब सरकार की 400 करोड़ रुपये की योजना से जुड़ा था कारोबार

दीपक मित्तल रायपुर स्थित संजय ग्रेन प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक थे। उनकी कंपनी को पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना के तहत करीब 400 करोड़ रुपये का ठेका मिला था। इस योजना के अंतर्गत गेहूं, चना और दाल जैसी खाद्य सामग्री की आपूर्ति की जा रही थी।

जानकारी के मुताबिक, दीपक मित्तल (Raipur Businessman Deepak Mittal Death) मंगलवार को रायपुर से चंडीगढ़ पहुंचे थे। वहां से वह अपने ड्राइवर के साथ जालंधर स्थित कार्यालय गए और शाम को होटल लौट आए। बुधवार सुबह उन्हें चंडीगढ़ के सेक्टर-35 स्थित मार्कफेड कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होना था।

 

यह भी पढ़ें : Raipur Honey Trap Case : कारोबारी को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने का आरोप, दो युवतियां गिरफ्तार

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव : Raipur Businessman Deepak Mittal Death

घटना की जानकारी मिलने के बाद दीपक मित्तल के परिजन छत्तीसगढ़ से चंडीगढ़ पहुंचे। सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन पार्थिव शरीर को रायपुर ले गए हैं।

होटल प्रबंधन ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि वह परिवार की हरसंभव मदद कर रहा है और जांच में पुलिस का सहयोग कर रहा है। फिलहाल कारोबारी की मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

 

यह भी पढ़ें :Raipur Fraud : चीनी सप्लाई का झांसा देकर कारोबारी से 1.87 करोड़ की ठगी, पुणे की कंपनी पर केस दर्ज

 

ख़बरें और भी हैं : Mahadev Betting App case : ईडी की बड़ी कार्रवाई, कारोबारी विकास गर्ग दिल्ली से गिरफ्तार, रायपुर लाकर होगी पूछताछ

मरवाही जनपद में बड़ा घोटाला: सर्व शिक्षा अभियान के खाते से लाखों की हेराफेरी, सरकार के आदेशों की अनदेखी
ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक सखियां बनेंगी ‘वाहन सखी’
Irrigation Projects : किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, सिंचाई कार्यों को मिली हरी झंडी
SI Result Controversy  : छत्तीसगढ़ एसआई परीक्षा विवाद पर बड़ा अपडेट, CGPSC ने कहा- भ्रामक जानकारी से रहें सावधान
School Campus Trespass Case: स्कूल परिसर में जबरन घुसना अपराध, NSUI नेता की याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CG-RERA Fine Salasar Vihar : रायपुर में बिना रेरा पंजीयन बेच दिए भूखंड, प्रमोटर पर 25 लाख का जुर्माना
CG-RERA Fine Salasar Vihar : रायपुर में बिना रेरा पंजीयन बेच दिए भूखंड, प्रमोटर पर 25 लाख का जुर्माना

रायपुर जिले के आरंग स्थित सालासार विहार परियोजना…

Fast Track Court
Fast Track Court : छत्तीसगढ़ में परीक्षा नकल के मामलों की सुनवाई के लिए 3 विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित

विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित (Fast Track Court)…

Bastar Dussehra Accident : बस्तर दशहरा में रथ के पहिए से कुचलकर ग्रामीण की मौत, एक घायल; हादसे के बाद भीड़ का हंगामा
Bastar Dussehra Accident : बस्तर दशहरा में रथ के पहिए से कुचलकर ग्रामीण की मौत, एक घायल; हादसे के बाद भीड़ का हंगामा

छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध बस्तर दशहरा ( Bastar Dussehra…

Raipur Flight Ticket Price : दिवाली पर हवाई सफर हुआ महंगा, पुणे का टिकट 20 हजार और मुंबई का 15,500 रुपए तक
Raipur Flight Ticket Price : दिवाली पर हवाई सफर हुआ महंगा, पुणे का टिकट 20 हजार और मुंबई का 15,500 रुपए तक

नवंबर के पहले 10 दिनों के लिए हवाई…

Bilaspur Durga Visarjan
Bilaspur Durga Visarjan : बिलासपुर में दुर्गा विसर्जन की भव्य झांकियां, 5 किलोमीटर तक उमड़ी भीड़

शिव-सती के 51 स्वरूप, भगवान शिव की बारात…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?