सीजी भास्कर, 22 अक्टूबर। बिलासपुर के मल्हार स्थित शासकीय स्कूल में छात्राओं की शिकायत को लेकर विवाद गहराता (Bilaspur School Controversy) जा रहा है। वायरल वीडियो में कलेक्टर संजय अग्रवाल शिक्षकों की कमी का हवाला देते सुनाई दे रहे हैं, वहीं एडिशनल कलेक्टर शिव बनर्जी छात्राओं से कहते नजर आ रहे हैं कि ऊंची भाषा मत बोलो और बाहर निकल जाओ।

शिक्षकों पर लगाए गंभीर आरोप Bilaspur School Controversy
छात्राओं ने स्कूल के शिक्षकों पर अभद्र व्यवहार करने, पढ़ाई नहीं कराने और अन्य अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। उन्होंने संबंधित शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
कार्रवाई के बाद भी संतुष्ट नहीं छात्राएं
शिकायत की जांच के बाद प्राचार्य सहित तीन शिक्षकों को दूसरे स्कूलों में भेजने के निर्देश (Bilaspur School Controversy) दिए गए। हालांकि, छात्राएं इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हुईं। 14 अक्टूबर को वे दोबारा कलेक्ट्रेट पहुंचीं और शिक्षकों के निलंबन के साथ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।
यह भी पढ़ें…Deputy Director Suspended Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य संचालनालय के उप संचालक सस्पेंड
शिक्षक संघ ने भी रखी अपनी बात
दूसरी ओर, प्राचार्य कल्याण संघ ने शिक्षकों का पक्ष रखते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल छात्राओं के आरोपों, अधिकारियों के वायरल वीडियो और शिक्षकों के पक्ष को लेकर विवाद जारी है। मामले में सभी पक्षों की बात और जांच के निष्कर्ष महत्वपूर्ण होंगे।
खबरें और भी हैं…Korba Missing Girl Body Found : लापता सात वर्षीय बच्ची का शव मिला, पोल्ट्री फार्म के पीछे बरामद


