सीजी भास्कर, 26 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ भाजपा की नई प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी के पहले रायपुर दौरे में सादगी और संगठनात्मक अनुशासन देखने (Smriti Irani) को मिला। उन्होंने न स्वागत में तामझाम कराया और न बुके व गमछे स्वीकार किए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ अभनपुर में जमीन पर बैठकर मन की बात सुनने के बाद उन्होंने करीब नौ घंटे तक संगठन की बैठकें कीं। इस दौरान कुछ मंत्रियों के कामकाज को लेकर शिकायतों की चर्चा भी सामने आई।

यह भी पढ़ें…Bilaspur Viral Video : सड़क पर आतिशबाजी और रील बनाना पड़ा भारी, बिलासपुर में कार मालिक और चालक पर एफआईआर
स्वागत में तामझाम से दूरी Smriti Irani
स्मृति ईरानी सुबह करीब 8:50 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचीं। स्वागत के लिए संगठन के चुनिंदा पदाधिकारी, महापौर और विधायक मौजूद रहे। एयरपोर्ट से भाजपा कार्यालय तक न ढोल-ताशे बजाए गए और न बैनर-पोस्टर लगाए गए। कार्यालय पहुंचने पर उन्होंने बुके और गमछे भी स्वीकार नहीं किए।
यह भी पढ़ें…Heroin Smuggling : पंजाब से हेरोइन लाकर बिलासपुर में बेचने की कोशिश, 2.50 लाख का नशा जब्त
संगठनात्मक अनुशासन पर जोर
भाजपा कार्यालय में बैठकों के दौरान प्रवेश के लिए पंजीयन और सूची में नाम होना जरूरी रखा गया। नेताओं की गाड़ियों को मुख्य द्वार पर रोक दिया गया। वहीं, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ अभनपुर में स्मृति ईरानी कार्यकर्ताओं के बीच जमीन पर बैठकर मन की बात सुनती नजर आईं।
2028 के चुनाव की तैयारी पर चर्चा
पहले दिन प्रदेश पदाधिकारियों, संभाग और जिला प्रभारियों, जिला अध्यक्षों, पूर्व सांसदों-विधायकों और कोर ग्रुप के साथ अलग-अलग बैठकें (Smriti Irani) हुईं। सूत्रों के मुताबिक, संगठन को मजबूत करने, सरकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने और सरकार-संगठन के बीच तालमेल बढ़ाने पर चर्चा हुई। वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां भी बैठक के एजेंडे में रहीं।
यह भी पढ़ें…OP Choudhary : जीत मिली तो शपथ ली, हार गए तो ईवीएम पर सवाल, ओपी चौधरी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
मंत्रियों के कामकाज पर भी उठे सवाल
बैठकों के दौरान कुछ मंत्रियों के कामकाज को लेकर शिकायतें सामने आने की चर्चा है। 26 अक्टूबर को विधायकों, सांसदों, मंत्रियों और निगम-मंडल के पदाधिकारियों के साथ भी बैठकें निर्धारित हैं। इन बैठकों में संगठन और सरकार के कामकाज से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।
खबरें और भी हैं…Cash Seizure : दुर्ग में बोलेरो के सीक्रेट चेंबर से 4 करोड़ कैश जब्त, दो गिरफ्तार


