सीजी भास्कर, 26 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई-3 स्थित नंदौरी गांव में पांच महिलाओं के साथ मारपीट का मामला सामने (Durg News) आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे बच्चा चोरी के शक से जोड़कर शेयर किया जा रहा है, लेकिन पुलिस ने इस दावे से इनकार किया है।

पैसे मांगने की बात पर हुआ विवाद Durg News
पुरानी भिलाई थाना प्रभारी विजय यादव के मुताबिक, महिलाएं घरों में घुसकर पैसे मांग रही थीं। इसी बात को लेकर ग्रामीणों से उनका विवाद हुआ, जिसके बाद कुछ लोगों ने महिलाओं के साथ मारपीट की। सरपंच की शिकायत पर पुलिस महिलाओं को थाने लेकर आई है।
महिलाओं के साथ अन्य लोगों के होने का दावा
स्थानीय लोगों का कहना है कि महिलाओं को देखकर ग्रामीणों को बच्चा चोरी का शक हुआ था। यह भी दावा किया गया कि उनके साथ कुछ अन्य लोग मौजूद थे, जो ऑटो से मौके से भाग गए। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें…Baby Elephant : कोरबा में नन्हे हाथी की छठी पर जुटे सात गांवों के लोग, पूजा-पाठ के बाद बांटी प्रसादी
पुलिस कर रही पहचान और पते का सत्यापन
पुलिस के अनुसार, सभी पांच महिलाएं दुर्ग के जेवरा-सिरसा इलाके की रहने वाली हैं। फिलहाल उनकी पहचान और पते की जांच की जा रही है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस वैधानिक कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
खबरें और भी हैं…Rahul Gandhi : अमित शाह पर टिप्पणी के मामले में राहुल गांधी बरी, अदालत ने सुनाया बड़ा फैसला


