सीजी भास्कर, 27 अक्टूबर। बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को देखते हुए बस्तर संभाग में प्रशासन (Bastar Cyclone Alert) अलर्ट हो गया है। तेज हवाओं, भारी बारिश और बाढ़ की आशंका के बीच दंतेवाड़ा में 27 अक्टूबर को सभी सरकारी और निजी स्कूलों के साथ आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। वहीं, बस्तर जिले में राहत और बचाव की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

दंतेवाड़ा में विद्यार्थियों की छुट्टी Bastar Cyclone Alert
कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर बच्चों की सुरक्षा के लिए एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश सभी सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों पर लागू होगा। शिक्षकों को छुट्टी नहीं दी गई है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अभिभावकों तक सूचना पहुंचाने और केंद्रों में रखी खाद्य सामग्री व जरूरी दस्तावेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें…Raigarh Power Cut : रायगढ़ के 28 से ज्यादा इलाकों में आज 4 घंटे बिजली बंद, दीपावली से पहले मेंटेनेंस का काम
बस्तर में 18 से अधिक राहत शिविर तैयार
बाढ़ की आशंका को देखते हुए इंद्रावती, मारकंडी और नारंगी नदियों के किनारे बसे गांवों और निचले इलाकों में निगरानी बढ़ाई (Bastar Cyclone Alert) गई है। जगदलपुर, बकावंड, लोहंडीगुड़ा और बस्तर तहसील के संवेदनशील क्षेत्रों में मुनादी कर लोगों को सतर्क किया जा रहा है। प्रभावित परिवारों को सुरक्षित रखने के लिए 18 से अधिक भवनों को राहत शिविर बनाया गया है। यहां भोजन, पेयजल और चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था की तैयारी है।
एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तैयार
संभावित आपदा से निपटने के लिए नगर सेना, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की टीमों को तैयार रखा गया है। बचाव दलों को मोटर बोट, लाइफ जैकेट और अन्य जरूरी उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। प्रशासन ने 26 से 31 अक्टूबर तक 24 घंटे सक्रिय रहने वाला बाढ़ नियंत्रण कक्ष भी बनाया है। नदी के जलस्तर और बारिश पर लगातार नजर रखी जाएगी।
आपात स्थिति में इस नंबर पर करें संपर्क
बाढ़ या जलभराव जैसी स्थिति में सहायता के लिए प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 07782-223122 जारी किया है। लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों से बचें, मौसम संबंधी चेतावनियों पर ध्यान दें और खतरा महसूस होने पर सुरक्षित स्थान () पर चले जाएं।
खबरें और भी हैं…ED Raids in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में ED की कई ठिकानों पर छापेमारी, रायपुर में कारोबारी नितिन डागा के घर दस्तावेजों की जांच


