सीजी भास्कर, 24 अक्टूबर। रायपुर के लाभांडी स्थित बीएसयूपी कॉलोनी में देर रात युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में हड़कंप (Raipur News) मच गया। सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान लाभांडी निवासी पुणेश यादव के रूप में हुई है।

छत से गिरने की आशंका Raipur News
पुलिस के मुताबिक, युवक के शरीर के दाहिने हिस्से में चोट के निशान मिले हैं। शुरुआत में हत्या की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवक की मौत छत से गिरने के कारण हुई है। हालांकि, घटना की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें…Tamil Nadu Jail Escape : जेल में बड़ा कांड! पुलिसकर्मियों पर हमला कर 17 कैदी फरार
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है। फिलहाल तेलीबांधा थाना पुलिस घटनास्थल से मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
यह भी पढ़ें…बस्तर में चक्रवात का अलर्ट, दंतेवाड़ा में स्कूल और आंगनबाड़ी बंद; NDRF-SDRF की टीमें तैयार
घटना के बाद कॉलोनी में लोगों के बीच चर्चा का माहौल है। पुलिस मौत से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
खबरें और भी हैं…Legislative Council Results 2026 : चार राज्यों की 28 एमएलसी सीटों पर मतगणना जारी, कहीं जीत का दावा तो कहीं CCTV नहीं होने पर उठे सवाल


