सीजी भास्कर, 27 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मंगलवार को किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। तूता धरना स्थल से मंत्रालय का घेराव करने निकले सैकड़ों किसानों को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रास्ते में रोक दिया। इसके बाद किसानों ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा और वापस लौट गए। (Raipur Farmers Protest)
10 मांगों को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन : Raipur Farmers Protest
प्रदर्शन कर रहे किसानों ने खदानों का भी विरोध किया। किसानों का कहना है कि उनकी मांगों में धान बोनस, समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी, बकाया भुगतान और सिंचाई परियोजनाओं से जुड़े मुद्दे शामिल हैं। किसान अपनी कुल 10 मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।
यह भी पढ़ें :Chhattisgarh Electricity Update : बिजली बिल समाधान योजना की नई डेडलाइन, BPL और किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

रासायनिक खाद की जगह गौवर्धन खाद को बढ़ावा देने की मांग
किसानों ने साल 2022-23 की धान खरीदी का बकाया 1,700 करोड़ रुपये तत्काल जारी करने की मांग की। इसके साथ ही रासायनिक खाद की जगह गौवर्धन खाद को बढ़ावा देने की मांग भी उठाई गई।
यह भी पढ़ें :Chhattisgarh Electricity Update : बिजली बिल समाधान योजना की नई डेडलाइन, BPL और किसानों को मिलेगा सीधा लाभ
ज्ञापन सौंपने के बाद किसानों का प्रदर्शन समाप्त : Raipur Farmers Protest
किसानों ने सरकार से मांगों पर जल्द निर्णय लेने की अपील की। वहीं, मंत्रालय घेराव को देखते हुए पुलिस ने बैरिकेडिंग कर किसानों को आगे बढ़ने से रोका। ज्ञापन सौंपने के बाद प्रदर्शन समाप्त हो गया।
यह भी पढ़ें :Substandard Fertilizer Case : किसानों को अमानक खाद बेचने का आरोप, शिव ट्रेडर्स का संचालक गिरफ्तार
ख़बरें और भी हैं : Farmer Registry : किसानों के लिए जरूरी बदलाव, संयुक्त जमीन के हर हिस्सेदार का अलग पंजीयन, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख


