सीजी भास्कर, धमतरी, 29 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के बिरगुड़ी गांव में भालू और तेंदुए (Dhamtari Bear Leopard Attack) की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। मंगलवार को एक भालू करीब 60 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया। उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। करीब दो घंटे बाद भालू खुद ही नीचे उतर आया। इसके कुछ घंटे बाद देर रात तेंदुए ने घर के बाहर बैठी 45 वर्षीय शांति बाई मरकाम पर हमला कर दिया।
यह भी पढ़ें : Raipur Festival Traffic Monitoring : रायपुर में त्योहारों पर हाईटेक निगरानी, गूगल मैप्स और ड्रोन से ट्रैफिक पर नजर रखेगी पुलिस
टंकी पर चढ़ा भालू
बिरगुड़ी गांव में भालू (Dhamtari Bear Leopard Attack) के पानी की टंकी पर चढ़ने की घटना से ग्रामीण हैरान रह गए। करीब 60 फीट ऊंची टंकी पर भालू को देखकर लोग उसे देखने के लिए जुटने लगे। लगभग दो घंटे तक टंकी पर रहने के बाद भालू अपने आप नीचे उतर गया। ग्रामीणों के मुताबिक, पानी की टंकी पर मधुमक्खियों का छत्ता बना हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि भालू शहद की तलाश में ऊपर चढ़ा होगा, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें : Delhi Online Liquor Booking App : दिल्ली में शराब खरीदने के लिए शुरू हुई ऑनलाइन बुकिंग, ऐप से चुनें पसंदीदा ब्रांड
घर के बाहर महिला पर हमला
भालू के नीचे उतरने के कुछ घंटे बाद देर रात तेंदुए ने घर के बाहर बैठी 45 वर्षीय शांति बाई मरकाम पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले (Dhamtari Bear Leopard Attack) में महिला की गर्दन पर चोट आई। ग्रामीणों ने शोर मचाकर तेंदुए को वहां से भगाया और वन विभाग को सूचना दी। घायल महिला को 108 एंबुलेंस की मदद से नगरी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल महिला की स्थिति ठीक बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें : Cyclone Arnab Railway Travel Advisory : चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर रेलवे अलर्ट, यात्रियों को ट्रेन की स्थिति देखकर निकलने की सलाह
वन विभाग ने किया सतर्क
एक ही गांव में भालू और तेंदुए की मौजूदगी (Dhamtari Bear Leopard Attack) के बाद वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। लोगों से देर शाम और रात के समय अनावश्यक बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है। साथ ही बच्चों को अकेले बाहर नहीं भेजने की हिदायत दी गई है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वन्यजीव दिखाई देने पर उसके करीब जाने या भीड़ लगाने के बजाय वन विभाग को सूचना दें।
यह भी पढ़ें : Bemetara Paddy Seized : बेमेतरा में महाराष्ट्र से लाया गया 210 क्विंटल धान जब्त, अवैध भंडारण पर कार्रवाई



