सीजी भास्कर, 28 अक्टूबर । जशपुर जिले में महंगाई और सीमित बजट के कारण छात्रावासों का संचालन मुश्किल होने की बात सामने आई है। अपनी मांगों को लेकर छात्रावास अधीक्षक संघ ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। संघ ने 12 नवंबर को एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल करने और मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी है। (Hostel Wardens Protest)
अतिरिक्त बजट उपलब्ध कराने की मांग : Hostel Wardens Protest
संघ के मुताबिक, विद्यार्थियों के भोजन के लिए मिलने वाली ₹1,500 की शिष्यवृत्ति राशि में बढ़ती खाद्य कीमतों के बीच खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। अधीक्षकों ने राशि बढ़ाने या छात्रावासों के लिए अतिरिक्त बजट उपलब्ध कराने की मांग की है।
यह भी पढ़ें :Stop Dam Irrigation : स्टॉपडेम से बदली आदिवासी किसानों की जिंदगी, 30 एकड़ खेतों में लहलहा रही धान की फसल
व्हीकेएस ऐप से ऑनलाइन हाजिरी की अनिवार्यता पर जताई परेशानी
इसके अलावा व्हीकेएस ऐप से ऑनलाइन हाजिरी की अनिवार्यता और सरकारी कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को लाने-ले जाने पर होने वाले अतिरिक्त खर्च को लेकर भी परेशानी जताई गई है। संघ का कहना है कि कई बार इन व्यवस्थाओं का खर्च अधीक्षकों को अपनी जेब से उठाना पड़ता है।
अतिरिक्त खर्च के बिल जमा करने पर नियमानुसार भुगतान की बात : Hostel Wardens Protest
संघ के आंदोलन से जिले के करीब 200 छात्रावासों का संचालन प्रभावित होने की आशंका है। वहीं, आदिम जाति तथा अनुसूचित जनजाति विकास विभाग के सहायक आयुक्त संजय सिंह ने कहा कि मांगों का निराकरण शासन स्तर पर ही संभव है। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त खर्च के बिल जमा करने पर बजट उपलब्धता के अनुसार नियमानुसार भुगतान किया जा सकता है।
ख़बरें और भी हैं : Teachers Online Attendance Missing : छत्तीसगढ़ में 7 हजार से ज्यादा शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी गायब, वेतन रोकने की तैयारी


