सीजी भास्कर, 29 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में पेयजल व्यवस्था से जुड़े काम का भुगतान नहीं मिलने की शिकायत सामने आई है। नवागढ़ विकासखंड के ग्राम भोपसरा निवासी सोनू राम साहू का दावा है कि उन्होंने ग्राम पंचायत गुंजेरा में मोटर-पंप लगाने और पाइप बिछाने का काम किया था, लेकिन करीब 1.50 लाख रुपए का भुगतान अब तक नहीं हुआ है। (Water Project Payment Pending)
शिकायतकर्ता के मुताबिक, उन्होंने वर्ष 2020 से 2025 के बीच पंचायत में अलग-अलग काम किए थे। इन कार्यों के बदले करीब 2 लाख 30 हजार रुपए मिलने थे, लेकिन अब तक सिर्फ 80 हजार रुपए ही मिले हैं। बाकी रकम के लिए उन्होंने कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं को आवेदन सौंपा है।
यह भी पढ़ें : Vishnu Dev Sai strict on water crisis : पेयजल संकट पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश
बकाया भुगतान नहीं मिलने से ठेकेदार को आर्थिक परेशानी : Water Project Payment Pending
सोनू राम साहू का कहना है कि काम पूरा करने के लिए उन्होंने मोटर-पंप और पाइप की व्यवस्था करने के लिए ब्याज पर पैसे लिए थे। इसके अलावा, काम में लगे मजदूरों का भुगतान भी उन्होंने अपनी जेब से किया। पूरी राशि नहीं मिलने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें : Drinking Water Reservoir : रायपुर की प्यास बुझाने की बड़ी तैयारी, गजराज बांध बनेगा पेयजल भंडार

वर्तमान सरपंच पर पुराने कार्यकाल के काम का भुगतान रोकने का आरोप
शिकायतकर्ता का दावा है कि काम के दौरान तत्कालीन सरपंच और सचिव ने लिखित रूप से हस्ताक्षर किए थे। उनके पास काम से जुड़ी तस्वीरें भी मौजूद हैं। उन्होंने पहले मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 पर शिकायत की थी, लेकिन भुगतान नहीं मिलने पर अब कलेक्टर से हस्तक्षेप की मांग की है।
वहीं, वर्तमान सरपंच पर पुराने कार्यकाल में कराए गए काम का भुगतान करने से इनकार करने का आरोप (Water Project Payment Pending) लगाया गया है।
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जनपद पंचायत CEO को दिए निर्देश : Water Project Payment Pending
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने बताया कि शिकायत के संबंध में जनपद पंचायत के सीईओ को नियमानुसार भुगतान की प्रक्रिया स्पष्ट करने और बकाया राशि के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। अब मामले में आगे की कार्रवाई पर नजर रहेगी।
यह भी पढ़ें : Paddy Procurement System : पारदर्शी धान खरीदी से बदली किसानों की तस्वीर, सरगुजा में व्यवस्था बनी भरोसे की मिसाल
ख़बरें और भी हैं :Chhattisgarh Mineral Growth : खनिजों से दमक रही छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था, 25 साल में खनिज राजस्व में 34 गुना ऐतिहासिक वृद्धि



