CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Weather Alert : चक्रवात अर्नब का असर 2 नवंबर तक, कई जिलों में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट; धान की फसल भीगी

Chhattisgarh Weather Alert : चक्रवात अर्नब का असर 2 नवंबर तक, कई जिलों में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट; धान की फसल भीगी

By Newsdesk Admin
30/10/2026
Share
Chhattisgarh Weather Alert : चक्रवात अर्नब का असर 2 नवंबर तक, कई जिलों में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट; धान की फसल भीगी
Chhattisgarh Weather Alert : चक्रवात अर्नब का असर 2 नवंबर तक, कई जिलों में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट; धान की फसल भीगी

सीजी भास्कर, रायपुर, 30 अक्टूबर। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान अर्नब (Cyclone Arnab) का असर छत्तीसगढ़ में लगातार दिखाई दे रहा है। रायपुर, सरगुजा और गरियाबंद समेत कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश में 2 नवंबर तक बारिश होने की संभावना जताई है। उत्तर छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है।

Contents
  • कई जिलों में स्कूल बंद
  • धान की फसल को नुकसान
  • कमजोर होगा चक्रवात
  • 2 नवंबर तक बारिश के आसार

बारिश का असर जनजीवन के साथ खेती-किसानी पर भी पड़ रहा है। बलरामपुर, मुंगेली और धमतरी में खेतों में कटाई के बाद रखी धान की फसल भीग गई है। वहीं तेज हवाओं के कारण कुछ इलाकों में खड़ी धान की फसल जमीन पर गिर गई है। मौसम को देखते हुए किसानों को पकी फसल की कटाई रोकने और कटी हुई फसल सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी गई है।

 

 

यह भी पढ़ें :  GPM Weather :  बारिश के बाद जीपीएम में छाया घना कोहरा, सड़कों पर धीमी हुई वाहनों की रफ्तार

 

कई जिलों में स्कूल बंद

लगातार बारिश और खराब मौसम को देखते हुए प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है। जानकारी के अनुसार, 14 जिलों के स्कूलों में गुरुवार को अवकाश रहा। वहीं दुर्ग, सरगुजा, कोरिया, बलरामपुर और रायगढ़ में शुक्रवार को भी स्कूल बंद रहेंगे। सरगुजा और रायपुर में रात से बारिश जारी रही। अंबिकापुर में भी लगातार बारिश दर्ज की गई। मौसम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल बंद रखने का फैसला लिया है।

 

 

यह भी पढ़ें : Badrinath Helicopter Crash : बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोग थे सवार

 

धमतरी के आसपास खेतों में तैयार धान की फसल जमीन पर गिर गई है।

धान की फसल को नुकसान

बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बलरामपुर, मुंगेली और धमतरी में खेतों में कटाई के बाद रखी धान की फसल भीग गई है। लगातार नमी बनी रहने से धान के दाने काले पड़ने और फसल में फफूंद लगने का खतरा है।

रायगढ़ जिले के पुसौर में तेज हवाओं के चलते धान की खड़ी फसल झुक गई है। धमतरी के आसपास भी तैयार धान की फसल जमीन पर गिरने की जानकारी सामने आई है। किसानों को आशंका है कि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि पकी हुई फसल की कटाई फिलहाल रोक दें। खेतों में कटी हुई धान की फसल को खुले में छोड़ने के बजाय सुरक्षित और ढके हुए स्थान पर रखें।

 

यह भी पढ़ें :  Chhattisgarh DA Arrears : 2% महंगाई भत्ता बढ़ने के बाद भी कर्मचारियों में नाराजगी, बोले- देय तारीख से मिले एरियर्स

 

कमजोर होगा चक्रवात

मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान अर्नब (Cyclone Arnab) आंध्र प्रदेश और यनम के तटों को पार कर चुका है। इसके अगले 48 घंटों में उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है। अनुमान है कि अगले छह घंटों में यह कमजोर होकर चक्रवाती तूफान से गहरे दबाव के क्षेत्र में और इसके बाद अगले छह घंटों में कम दबाव के क्षेत्र में बदल सकता है।

 

यह भी पढ़ें :  Surajpur Elephant Attack : अर्नब चक्रवात के बाद हाथियों ने भी उजाड़ी किसानों की फसल, 15-20 एकड़ में धान समेत कई फसलें बर्बाद

 

दंतेवाड़ा स्थित दंतेश्वरी मंदिर के पास मंगलवार शाम को इस तरह नजारा था।

2 नवंबर तक बारिश के आसार

चक्रवात के प्रभाव से 29 अक्टूबर को उत्तर छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई गई थी। वहीं प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर मध्यम बारिश का अनुमान है। अगले दो दिनों में भी प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में 2 नवंबर तक बारिश का दौर जारी रह सकता है।

 

 

यह भी पढ़ें :  Durg Gas Cylinder Blast :  करवाचौथ पर दुर्ग में गैस सिलेंडर में धमाका, घर में लगी आग, परिवार के 6 सदस्य सुरक्षित

चोरी के वाहन में ढो रहे थे बकरियां, पुलिस चेकिंग के दौरान हड़बड़ाए तो खुल गया दो महीने पुराना कांड
Stabbing at a government function : सरपंच पर हमला, मौके पर मचा हड़कंप
Youth attacked with knife in Jashpur : नाबालिग की हत्या: सुनसान जगह ले जाकर वारदात, आरोपी गिरफ्तार
Dallirajhara–Rowghat Rail Project : बस्तर के विकास में एक और क्रांतिकारी कदम, दल्लीराजहरा–रावघाट रेल परियोजना दिसंबर तक होगी पूरी
भाजपा के 22 मंडल अध्यक्षों की हुई घोषणा, बिलासपुर के 8 और भिलाई के कोहका मंडल में इस कारण से नहीं हो पाई है घोषणा, बचे भाजपा मंडल को भी शीघ्र मिल जाएंगे अध्यक्ष

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ganja Smuggling
Ganja Smuggling :  ट्रक के टूल बॉक्स में मिला 40 किलो गांजा, चालक को 20 साल की जेल

सीजी भास्कर, 30 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर…

Domalal Korsewada
Domalal Korsewada :  शोक : अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा का निधन, हैदराबाद के अस्पताल में ली अंतिम सांस

दुर्ग जिले के अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय…

Medical Education
Medical Education :  उच्च शिक्षा के लिए जमीन गिरवी रखने की शर्त पर विवाद, डॉक्टरों के संगठन ने जताई आपत्ति

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा हासिल करने वाले चिकित्सकों…

Sarnath Express
Sarnath Express : सारनाथ एक्सप्रेस में बुजुर्ग यात्री की मौत, पेंड्रा रोड स्टेशन पर बिगड़ी थी तबीयत

छत्तीसगढ़ के पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन पर सारनाथ…

Cyclone Arnab
Cyclone Arnab :  सरगुजा में तूफान का असर कम, तीन दिन तक छाए रहेंगे बादल; बारिश की भी संभावना

सरगुजा संभाग में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?