सीजी भास्कर, दुर्ग, 01 नवंबर। दुर्ग स्थित चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय (Durg Medical College Road Construction) तक पहुंचना जल्द आसान होने वाला है। लोक निर्माण विभाग (PWD) की ओर से मेडिकल कॉलेज तक आवागमन बेहतर बनाने के लिए 11 करोड़ 43 लाख रुपये की लागत से कुल 5.10 किलोमीटर लंबी तीन सड़कों का निर्माण और चौड़ीकरण कराया जा रहा है। इससे मरीजों, उनके परिजनों, डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को जर्जर व संकरे रास्तों से राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Fire Audit Rules : छत्तीसगढ़ में बदलेंगे फायर ऑडिट के नियम, हाई रिस्क इमारतों की जांच करेगा विभाग
एंबुलेंस की आवाजाही होगी आसान
नई और चौड़ी सड़कों (Durg Medical College Road Construction) से अस्पताल तक एंबुलेंस की आवाजाही सुगम होगी। अभी संकरे रास्तों के कारण मरीजों और एंबुलेंस को आने-जाने में परेशानी होती है। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद आपातकालीन स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में सुविधा मिलेगी। साथ ही जुनवानी, कोहका और कुरूद क्षेत्र के ग्रामीणों को भी बेहतर सड़क संपर्क मिलेगा।
कॉलेज परिसर में काम अंतिम चरण में
मेडिकल कॉलेज परिसर के भीतर हॉस्टल, आवासीय और गैर-आवासीय भवनों को जोड़ने के लिए 1.25 किलोमीटर लंबी सीमेंट कंक्रीट (CC) सड़क बनाई जा रही है। इस पर 159.29 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है।
यह भी पढ़ें : Raipur Cancer Surgery : दिल की प्रमुख धमनियों से चिपकी थी कैंसर की गांठ, डॉक्टरों ने 4 घंटे की जटिल सर्जरी कर बचाई मरीज की जान
जुनवानी-कोहका मार्ग का चौड़ीकरण
मेडिकल कॉलेज भवन से जुनवानी-कोहका-कुरूद मुख्य मार्ग तक 2.50 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण और उन्नयन किया जा रहा है। इस काम पर 706.89 लाख रुपये खर्च होंगे। परियोजना का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।
ग्राम कुरूद से मेडिकल कॉलेज और चिकित्सा भवन तक सीधी पहुंच उपलब्ध कराने के लिए 1.35 किलोमीटर लंबी नई सड़क बनाई जा रही है। इस सड़क के निर्माण पर 277.09 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। काम तेजी से जारी है।
यह भी पढ़ें : Husband Arrested Abetment to Suicide Case : पत्नी की मौत के मामले में पति गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
ग्रामीणों को भी मिलेगा फायदा
तीनों सड़कों का निर्माण (Durg Medical College Road Construction) पूरा होने से मरीजों, डॉक्टरों, कर्मचारियों और मेडिकल विद्यार्थियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। कुरूद, कोहका और जुनवानी क्षेत्र के ग्रामीणों को भी बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा। सड़क संपर्क सुधरने से स्थानीय व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने में जुटे हैं।
यह भी पढ़ें : Jobs Abroad : अमेरिका से रूस तक 6 देशों में भारतीयों के लिए रोजगार के अवसर, लाखों पद खाली



