सीजी भास्कर, 02 नवम्बर । मध्य प्रदेश के देवास जिले में अवैध शराब की तस्करी रोकने पहुंचे खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी की मौत के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। शराब से भरे ट्रक की चपेट में आने से उनकी जान चली गई। घटना को लेकर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार पर हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि सत्ता के संरक्षण में शराब माफियाओं के हौसले लगातार बढ़ रहे हैं और अब पुलिसकर्मी भी सुरक्षित नहीं हैं। (Illegal Liquor Smuggling)
यह भी पढ़ें : Ambikapur Illegal Liquor : अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महुआ की 8 भट्ठियां मिलीं
जीतू पटवारी ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल : Illegal Liquor Smuggling
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए घटना पर दुख जताते हुए सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि दिलीप पुरी अवैध शराब का कारोबार रोकने पहुंचे थे, लेकिन तस्करों के वाहन ने उन्हें कुचल दिया। पटवारी ने इसे केवल एक पुलिस अधिकारी की मौत नहीं, बल्कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था की नाकामी बताया।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में अवैध शराब का कारोबार सत्ता के संरक्षण में फल-फूल रहा है। पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और गृह मंत्री से शराब तस्करी के नेटवर्क की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने दिवंगत थाना प्रभारी को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना भी जताई।
यह भी पढ़ें : Illegal Betting : सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का शिकंजा, तीन इलाकों में एक साथ बड़ी कार्रवाई

अरुण यादव बोले- प्रदेश में माफियाराज
मध्य प्रदेश कांग्रेस ने भी घटना को लेकर सरकार पर निशाना साधा। पार्टी ने आरोप लगाया कि शराब माफियाओं के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि अब पुलिस और प्रशासन के मैदानी कर्मचारी भी सुरक्षित नहीं हैं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने भी मुख्यमंत्री पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में माफियाओं का राज चल रहा है। यादव ने सवाल किया कि जब कानून के रक्षक ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा कौन करेगा?
यह भी पढ़ें : Dhamtari Police : अवैध शराब पर धमतरी पुलिस का बड़ा प्रहार, दो तस्कर गिरफ्तार, शराब और नकदी जब्त
अवैध शराब के ट्रक को रोकने पहुंचे थे दिलीप पुरी : Illegal Liquor Smuggling
घटना 1 और 2 नवंबर 2026 की दरमियानी रात की है। देवास के एसपी आदित्य मिश्रा को अवैध शराब की तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस की पांच से अधिक टीमें बनाई गई थीं। रात करीब एक बजे खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को सूचना मिली कि इंदौर-बैतूल हाईवे से आयशर ट्रक में अवैध शराब ले जाई जा रही है।
सूचना मिलते ही दिलीप पुरी पुलिसकर्मियों के साथ ट्रक को पकड़ने के लिए रवाना हो गए। उस समय वह वर्दी के बजाय सिविल ड्रेस में थे। पुलिस टीम संदलपुर के पास हाईवे पर पहुंची और संदिग्ध ट्रक को रोकने की कोशिश की। इसी दौरान ट्रक का अगला हिस्सा थाना प्रभारी से टकराया, जिससे वह सड़क पर गिर गए। इसके बाद ट्रक का पिछला पहिया उनके ऊपर से गुजर गया।
यह भी पढ़ें : Illegal Liquor Korba : कोरबा में 10 दिन में अवैध शराब के 61 केस, 178 लीटर शराब और 325 किलो लाहन जब्त
अस्पताल में दो घंटे तक चला इलाज, नहीं बची जान
हादसे के बाद पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल दिलीप पुरी को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। देवास एसपी आदित्य मिश्रा को भी घटना (Illegal Liquor Smuggling) की जानकारी दी गई। अस्पताल में करीब दो घंटे तक उनका उपचार किया गया। डॉक्टरों ने सीपीआर देकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
यह भी पढ़ें : Mahua Liquor Bhatti Busted : अंबिकापुर में अवैध शराब की भट्ठी का भंडाफोड़, 480 किलो लाहन और 70 लीटर कच्ची शराब जब्त
ख़बरें और भी हैं : Durg Illegal Liquor Destroyed : दुर्ग पुलिस ने 45 लाख की अवैध शराब की नष्ट, 112 मामलों का निस्तारण



