
वेदांत पॉली फैब्स का आईपीओ खुलेगा IPO Market November
वेदांत पॉली फैब्स का 56.68 करोड़ रुपये का एसएमई आईपीओ 2 से 4 नवंबर तक खुलेगा। कंपनी ने प्राइस बैंड 88 से 94 रुपये प्रति शेयर तय किया है। इसके लिए न्यूनतम आवेदन 2,400 शेयरों का होगा, यानी अपर प्राइस बैंड पर 2,25,600 रुपये निवेश करने होंगे।
कंपनी फ्लेक्सिबल पैकेजिंग मटेरियल बनाती है। शेयरों का अलॉटमेंट 5 नवंबर और लिस्टिंग 9 नवंबर को संभावित है।
यह भी पढ़ें…STT GDC India Sale : 52 हजार करोड़ से ज्यादा में बिक सकती है STT GDC इंडिया
बॉम्बे कोटेड स्टील्स की आज आखिरी तारीख
बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स का 183.06 करोड़ रुपये का आईपीओ 2 नवंबर (IPO Market November) को बंद होगा। इसका प्राइस बैंड 78 से 82 रुपये है। निवेशकों को न्यूनतम 182 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा।
30 अक्टूबर तक आईपीओ कुल 3.98 गुना सब्सक्राइब हुआ था। अलॉटमेंट 3 नवंबर और बीएसई-एनएसई पर लिस्टिंग 5 नवंबर को संभावित है।
यह भी पढ़ें…Shah Rukh Khan Birthday : शाहरुख के जन्मदिन पर बुर्ज खलीफा जगमगाया
पांच मेनबोर्ड और आठ एसएमई कंपनियों की लिस्टिंग
इस सप्ताह मेनबोर्ड पर ईएएए इंडिया अल्टरनेटिव्स, बीएलएस पॉलिमर्स, एसएफसी एनवायर्नमेंटल टेक्नोलॉजीज, एमके संस फाइन ज्वेल्स और बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स के शेयर सूचीबद्ध होने की तैयारी है।
एसएमई श्रेणी में विस्कॉन इंडस्ट्रीज, अजवा प्रोजेक्ट्स, कार्वर रोबोवेल्ड, अंताला इंडस्ट्रीज, जॉनसनकैब इलेक्ट्रिकल्स, मैक्सवेल इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस, वेक्ट्रास एनप्रोकॉन और एचजीएस (इंडिया) की लिस्टिंग प्रस्तावित (IPO Market November) है।
यह भी पढ़ें…Air Show Raipur : आज फिर सेंध लेक पर गूंजेगा वायुसेना का दम, सारंग टीम दिखाएगी करतब
निवेश से पहले जोखिम समझें
आईपीओ में निवेश पर बाजार जोखिम लागू होते हैं। कंपनी की वित्तीय स्थिति, कारोबार, वैल्यूएशन और जोखिमों का अध्ययन किए बिना केवल सब्सक्रिप्शन आंकड़ों के आधार पर निवेश करना उचित नहीं है। लिस्टिंग की तारीखों में भी बदलाव (IPO Market November) संभव है। यह खबर निवेश सलाह नहीं है।
खबरें और भी हैं…Chhattisgarh Paddy Procurement : 8 से 10 दिन के इंतजार से 3100 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंची धान खरीदी, जानिए कैसे बदली व्यवस्था



