सीजी भास्कर, 2 नवंबर। जगदलपुर में भाजपा सोमवार को लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत जनसभा और पदयात्रा आयोजित (BJP Campaign) करेगी। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। जनसभा सुबह 11 बजे मां दंतेश्वरी मंदिर के सामने होगी, जिसके बाद शहर में पदयात्रा निकाली जाएगी।

प्रदेश के नेता भी होंगे शामिल BJP Campaign
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री केदार कश्यप भी मौजूद रहेंगे। पार्टी ने बस्तर के कार्यकर्ताओं, आम नागरिकों, सामाजिक संस्थाओं और समाज प्रमुखों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
यह भी पढ़ें…Bastar Fire : बस्तर में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
कांग्रेस और विपक्ष पर लगाए आरोप
भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सहित विपक्षी दल देश में अस्थिरता और अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी के विरोध में पार्टी अभियान चला रही है।
5 नवंबर तक चलेगा अभियान
भाजपा का यह अभियान देशभर में 5 नवंबर तक जारी रहेगा। इसके तहत जनसभाएं, पदयात्राएं और जनसंपर्क कार्यक्रम किए जा रहे हैं। पार्टी के मुताबिक, अभियान के जरिए मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और चुनाव प्रक्रिया को लेकर विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया जाएगा।
खबरें और भी हैं…Mahadev Betting App Case : महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को भारत लाया गया, ओमान में हुई थी गिरफ्तारी; जल्द रायपुर लाने की तैयारी


