सीजी भास्कर, 2 नवंबर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में भाजपा के लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत आयोजित सभा में कांग्रेस पर जमकर निशाना (Vote Chori) साधा गया। केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और वन मंत्री केदार कश्यप सहित कई नेताओं ने चुनाव और लोकतंत्र से जुड़े मुद्दों पर बयान दिए।

मोदी बाघ, कांग्रेस नेता लोमड़ी Vote Chori
सभा में वन मंत्री केदार कश्यप ने हल्बी भाषा में संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि देश का प्रधानमंत्री कौन बनेगा, इसका फैसला भारत की जनता करेगी, पाकिस्तान या बांग्लादेश नहीं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बाघ और कांग्रेस नेताओं को लोमड़ी बताते हुए कहा कि देश में बाघ ही दहाड़ेगा।
यह भी पढ़ें….Florida Private Jet Crash : फ्लोरिडा में लियरजेट हादसा, 9 लोगों की मौत
इंदिरा गांधी पर वोट चोरी का आरोप
केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर चुनाव में वोट चोरी करने का आरोप (Vote Chori) लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की दादी इंदिरा गांधी ने इलाहाबाद में वोट चोरी कर चुनाव जीता था। मांडविया के मुताबिक, इस चुनाव को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया था।
यह भी पढ़ें…Delhi Air Pollution : दिवाली से पहले दिल्ली की हवा गंभीर, जहांगीरपुरी में AQI 420
कांग्रेस पर भाजपा का हमला
सभा में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस को घेरते हुए चुनावी प्रक्रिया और लोकतंत्र से जुड़े मुद्दे (Vote Chori) उठाए। नेताओं के बयानों के बाद जगदलपुर में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।
खबरें और भी हैं…Delhi Air Pollution : दिवाली से पहले दिल्ली की हवा गंभीर, जहांगीरपुरी में AQI 420


