सीजी भास्कर, बस्तर, 4 नवंबर 2026। बस्तर जिले में स्थानीय अवकाश (Bastar Local Holiday 2026) की तारीख बदल दी गई है। पहले 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा के अवसर पर घोषित स्थानीय छुट्टी निरस्त कर दी गई है। अब इसके स्थान पर 20 नवंबर 2026, शुक्रवार को तुलसी विवाह के अवसर पर पूरे जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा। कलेक्टर आकाश छिकारा ने इस संबंध में संशोधित आदेश जारी किया है।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Politics : ‘जनता राहुल गांधी को नकार चुकी है’, डिबेट चैलेंज पर मंत्री ओपी चौधरी का पलटवार
गोवर्धन पूजा की छुट्टी निरस्त
जिला प्रशासन ने 11 फरवरी 2026 को जारी आदेश में 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया था। हालांकि, राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने भी इसी दिन पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। इसके बाद जिला प्रशासन ने स्थानीय अवकाश (Bastar Local Holiday 2026) की तारीख बदलने का फैसला लिया।
यह भी पढ़ें : Women Self Help Groups : नशामुक्त पंचायत बनाने ग्रामीणों ने उठाया बीड़ा, महिलाओं ने निकाली जागरूकता रैली
20 नवंबर को रहेगी छुट्टी
संशोधित आदेश के अनुसार, 9 नवंबर को घोषित स्थानीय अवकाश अब लागू नहीं होगा। इसके स्थान पर 20 नवंबर 2026, शुक्रवार को तुलसी विवाह के अवसर पर बस्तर जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा। यह आदेश पूरे जिले में प्रभावी होगा।
यह भी पढ़ें : Meena Nayak : मीना नायक का निधन, रामनगर मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार
कोषालय में जारी रहेगा काम
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 20 नवंबर को स्थानीय अवकाश (Bastar Local Holiday 2026) होने के बावजूद जिले के सभी कोषालय और उप कोषालय खुले रहेंगे। यहां सामान्य दिनों की तरह कामकाज जारी रहेगा।



