सीजी भास्कर, 5 नवंबर। जगदलपुर के बाफना हाउस में 21 वर्षीय युवती की मौतका मामला गहराता (Bafna House Case) जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम रिपोर्टमें मौत फांसी लगाने से होने की पुष्टि हुई है। वहीं, शव पर अन्य चोट के निशान नहीं मिलने की बात कही गई है। हालांकि, परिजनों ने मामले में दुष्कर्म और हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

पांच सदस्यीय टीम कर रही मामले की जांच Bafna House Case
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएसपी अंशिका जैन (आईपीएस) के नेतृत्व में पांच सदस्यीय जांच टीम गठित की है। 2 नवंबर को बाफना लाइफस्टाइल कपड़ा दुकान की छत पर युवती का शव मिला था। इसके बाद मर्ग क्रमांक 70/26 और धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच शुरू की गई।
पोस्टमॉर्टम के दौरान युवती की जेब से सुसाइड नोट मिलने की जानकारी भी सामने आई है। इसमें अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात लिखी गई है। पुलिस नोट की लिखावट और उसमें दर्ज बातों की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें…Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ के 8 जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, 24 घंटे बाद बढ़ेगी ठंड
सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल की जांच
पुलिस ने दुकान और कार्यस्थल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। शुरुआती जांच में युवती अकेले छत की ओर जाती दिखाई दे रही है। पुलिस ने फुटेज परिजनों को भी दिखाया है। फिलहाल उसमें कोई संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आने की बात कही (Bafna House Case) गई है।
युवती का मोबाइल जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजने की तैयारी है। कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) के जरिए संपर्कों की जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के समय मौजूद कर्मचारियों और अन्य गवाहों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।
परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
युवती की चाची और मौसी ने दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। चाची का दावा है कि अंतिम संस्कार से पहले शव को नहलाते समय शरीर पर चोट और नोचने के निशान दिखाई दिए थे। उन्होंने निजी अंगों के पास सूजन और रुई मिलने का आरोप भी लगाया है। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
21 अक्टूबर से बाफना हाउस में कर रही थी काम
जानकारी के अनुसार, युवती 21 अक्टूबर से बाफना हाउस में काम कर (Bafna House Case) रही थी। परिजनों के मुताबिक, 1 नवंबर की शाम करीब 6 से 6:30 बजे उसकी फोन पर बात हुई थी। रात करीब 9:30 बजे तक घर नहीं लौटने पर परिवार ने कर्मचारियों से संपर्क किया। उन्हें बताया गया कि युवती शाम से लापता है और मोबाइल दुकान में छूट गया है।
इसके बाद परिजन बाफना हाउस पहुंचे, लेकिन दुकान बंद मिली। अगले दिन सुबह दोबारा पहुंचने पर युवती का शव मिला। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
खबरें और भी हैं…Gambling Raid : बलौदाबाजार में जुआरियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 55 आरोपी गिरफ्तार; ₹52,430 जब्त


