सीजी भास्कर, 5 नवंबर। राजधानी रायपुर में पुरानी रंजिश के चलते 18 वर्षीय युवक की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या (Raipur Murder) कर दी गई। वारदात बुधवार शाम करीब 4 बजे माना स्थित बाल संप्रेक्षण गृह के बाहर हुई। आरोप है कि तीन नाबालिगों ने युवक को उसके परिवार के सामने घेरकर हमला किया। गंभीर हालत में उसे मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर जांच शुरू कर दी है।

परिवार के साथ मिलने पहुंचा था संप्रेक्षण गृह Raipur Murder
मृतक की पहचान पुरानी बस्ती के अश्विनी नगर निवासी सावन सेन के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, बुधवार शाम सावन अपने परिवार के छह सदस्यों के साथ माना स्थित बाल संप्रेक्षण गृह पहुंचा था। वहां वह हत्या के पुराने मामले में निरुद्ध एक अपचारी से मिलने आया था।
मुलाकात के बाद बाहर निकलते ही सरस्वती नगर थाना क्षेत्र की देवार बस्ती में रहने वाले तीन नाबालिगों ने उसे घेर लिया और चाकू से हमला कर दिया।
तीन महीने पुरानी रंजिश में रची हत्या की साजिश
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि करीब तीन महीने पहले पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में सावन ने उनमें से एक पर चाकू से हमला (Raipur Murder) किया था। इसी घटना के बाद से उनके बीच विवाद चल रहा था।
आरोपियों ने इसी पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए सावन की हत्या की योजना बनाई थी। बुधवार को उसके बाल संप्रेक्षण गृह पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया।
यह भी पढ़ें…Delhi Building Collapse : चावड़ी बाजार में तीन मंजिला इमारत ढही, 2 की मौत; 15 लोगों के दबे होने की आशंका
मेकाहारा में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम और माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मदद से घायल सावन को तत्काल मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
पुलिस ने तीनों विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लेकर मामला (Raipur Murder) दर्ज किया है। घटना के संबंध में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।
खबरें और भी हैं…Ramayana Cast : रणबीर कपूर और यश ही नहीं, फिल्म में दिखेंगे 25 से ज्यादा सितारे, जानिए कौन निभा रहा राम, रावण और हनुमान का किरदार


