CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Health Courses Admission 2026 : मेडिकल कालेजों में 11 पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू, जानें कौन-कौन से कोर्स हैं शामिल

Chhattisgarh Health Courses Admission 2026 : मेडिकल कालेजों में 11 पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू, जानें कौन-कौन से कोर्स हैं शामिल

By Newsdesk Admin
06/11/2026
Share
Chhattisgarh Health Courses Admission 2026 : मेडिकल कालेजों में 11 पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू, जानें कौन-कौन से कोर्स हैं शामिल
Chhattisgarh Health Courses Admission 2026 : मेडिकल कालेजों में 11 पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू, जानें कौन-कौन से कोर्स हैं शामिल

सीजी भास्कर, रायपुर, 6 नवंबर 2026। चिकित्सा क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 11 सहबद्ध स्वास्थ्य पाठ्यक्रमों (Chhattisgarh Health Courses Admission 2026) में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इनमें तीन डिप्लोमा और आठ स्नातक स्तर के पाठ्यक्रम शामिल हैं। इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश से जुड़ी जानकारी छत्तीसगढ़ चिकित्सा शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट cgdme.in पर प्राप्त कर सकते हैं। इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थी अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े तकनीकी क्षेत्रों में प्रशिक्षण हासिल कर सकेंगे। इनमें मेडिकल लैब, रेडियोलॉजी, ऑपरेशन थिएटर, डायलिसिस और ऑप्टोमेट्री जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

Contents
  • तीन डिप्लोमा पाठ्यक्रम
  • आठ स्नातक पाठ्यक्रम
  • इन क्षेत्रों में मिलेगा प्रशिक्षण
  • आवेदन से पहले पढ़ें अधिसूचना

यह भी पढ़ें : Balod Rojgar Mela 2026 : 220 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानें आवेदन का तरीका

 

तीन डिप्लोमा पाठ्यक्रम

डिप्लोमा स्तर पर तीन पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। इनमें एनेस्थीसिया एवं ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी, डायलिसिस टेक्नोलॉजी और मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी शामिल हैं।

 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Fertilizer Token System : अब मोबाइल एप से बुक होगा खाद, टोकन दिखाने पर मिलेगी यूरिया की बोरी

 

आठ स्नातक पाठ्यक्रम

स्नातक स्तर पर आठ पाठ्यक्रमों में प्रवेश का अवसर मिलेगा। इनमें शामिल हैं:

  1. बैचलर ऑफ फिजिशियन एसोसिएट्स
  2. बैचलर ऑफ साइंस हेल्थ इन्फॉर्मेशन मैनेजमेंट
  3. बैचलर ऑफ मेडिकल रेडियोलॉजी एवं इमेजिंग टेक्नोलॉजी
  4. बैचलर ऑफ एनेस्थीसिया एवं ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी
  5. बैचलर ऑफ रेडिएशन थेरेपी टेक्नोलॉजी
  6. बैचलर्स ऑफ डायलिसिस थेरेपी टेक्नोलॉजी
  7. बैचलर ऑफ ऑप्टोमेट्री
  8. बैचलर ऑफ मेडिकल लेबोरेटरी साइंस

 

 

यह भी पढ़ें : Asus Zenbook :  33 घंटे की बैटरी वाला नया लैपटॉप लॉन्च, कीमत 1.36 लाख रुपये से शुरू

 

 

इन क्षेत्रों में मिलेगा प्रशिक्षण

इन पाठ्यक्रमों के जरिए विद्यार्थी अस्पतालों में जांच और उपचार से जुड़ी तकनीकी सेवाओं का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। रेडियोलॉजी एवं इमेजिंग के क्षेत्र में एक्स-रे, सीटी और एमआरआई जैसी जांच सेवाएं शामिल हैं। मेडिकल लेबोरेटरी से जुड़े विद्यार्थी पैथोलॉजी लैब, ब्लड बैंक और शोध प्रयोगशालाओं में काम करने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। इसी तरह एनेस्थीसिया एवं ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी का संबंध शल्य कक्ष, गहन चिकित्सा इकाई और आपातकालीन सेवाओं से है। डायलिसिस टेक्नोलॉजी में गुर्दा रोग से जुड़े उपचार केंद्रों में काम करने का प्रशिक्षण दिया जाता है, जबकि ऑप्टोमेट्री का क्षेत्र नेत्र अस्पतालों और दृष्टि जांच केंद्रों से जुड़ा है।

 

 

यह भी पढ़ें : Highest Railway Station :  चीन का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में भारत, बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन?

 

 

आवेदन से पहले पढ़ें अधिसूचना

प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन जमा करने या शुल्क का भुगतान करने से पहले आधिकारिक प्रवेश अधिसूचना ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है। पात्रता, आवेदन की अंतिम तिथि, शुल्क और प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेबसाइट https://cgdme.in पर जारी सूचनाओं से प्राप्त की जा सकती है।

 

यह भी पढ़ें :  DA Hike :  दिवाली से पहले CM का तोहफा, कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा

Teacher Shortage : छात्रों के विरोध के आगे झुका प्रशासन, शिक्षकों की नियुक्ति के बाद सुलझा स्कूल का विवाद
CGPSC Interview : सीजीपीएससी में 265 पदों पर 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू में, कांग्रेस ने 187 कम चयन पर मांगा जवाब
Chhattisgarh School Exam : स्कूलों में 25 मार्च से 11वीं तक की वार्षिक परीक्षाएं
CG Open School Result : हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा अगस्त 2025 का परिणाम घोषित, आंकड़े चौंकाने वाले
CSVTU UTD Admission 2026 : अंतिम चरण शुरू, दस्तावेज सत्यापन के लिए कैंपस में उपस्थित होना अनिवार्य

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Health Courses Admission 2026 : मेडिकल कालेजों में 11 पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू, जानें कौन-कौन से कोर्स हैं शामिल
Chhattisgarh Health Courses Admission 2026 : मेडिकल कालेजों में 11 पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू, जानें कौन-कौन से कोर्स हैं शामिल

शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…

Balod Rojgar Mela 2026 : 220 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानें आवेदन का तरीका
Balod Rojgar Mela 2026 : 220 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानें आवेदन का तरीका

Balod Rojgar Mela 2026 : 220 पदों पर…

Chhattisgarh Fertilizer Token System : अब मोबाइल एप से बुक होगा खाद, टोकन दिखाने पर मिलेगी यूरिया की बोरी
Chhattisgarh Fertilizer Token System : अब मोबाइल एप से बुक होगा खाद, टोकन दिखाने पर मिलेगी यूरिया की बोरी

छत्तीसगढ़ में किसानों को रासायनिक खाद (Chhattisgarh Fertilizer…

Asus Zenbook
Asus Zenbook :  33 घंटे की बैटरी वाला नया लैपटॉप लॉन्च, कीमत 1.36 लाख रुपये से शुरू

लैपटॉप खरीदने वालों के लिए Asus ने अपना…

Highest Railway Station
Highest Railway Station :  चीन का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में भारत, बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन?

भारत हिमालय की ऊंचाइयों में एक ऐतिहासिक रेलवे…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?