CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Auto Sales :  अक्टूबर में ऑटो बाजार को बड़ा झटका, गाड़ियों की बिक्री 23.8% घटी; दोपहिया वाहन सबसे ज्यादा प्रभावित

Auto Sales :  अक्टूबर में ऑटो बाजार को बड़ा झटका, गाड़ियों की बिक्री 23.8% घटी; दोपहिया वाहन सबसे ज्यादा प्रभावित

By Newsdesk Admin
06/11/2026
Share
Auto Sales
Auto Sales

सीजी भास्कर, 6 नवंबर। भारत के ऑटोमोबाइल बाजार में अक्टूबर के दौरान वाहनों की खुदरा बिक्री में बड़ी गिरावट दर्ज (Auto Sales) की गई है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के आंकड़ों के मुताबिक, कुल बिक्री सालाना आधार पर 23.8 फीसदी घटकर करीब 31.72 लाख यूनिट रह गई। सबसे ज्यादा असर दोपहिया वाहनों पर पड़ा है।

Contents
  • दोपहिया वाहनों की बिक्री में सबसे ज्यादा गिरावट Auto Sales
  • ग्रामीण बाजार में ज्यादा असर, इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़त
  • CNG और इलेक्ट्रिक कारों की हिस्सेदारी बढ़ी
  • नवंबर में बिक्री बढ़ने की उम्मीद

हालांकि, इस गिरावट के पीछे त्योहारों की बदली हुई तारीखों को भी अहम वजह माना जा रहा है। पिछले साल नवरात्रि और दिवाली अक्टूबर में थे, जबकि इस बार धनतेरस और दिवाली नवंबर में होने से कई ग्राहकों ने खरीदारी टाल दी।

 

Auto Sales
Auto Sales

 

दोपहिया वाहनों की बिक्री में सबसे ज्यादा गिरावट Auto Sales

 

अक्टूबर में दोपहिया वाहनों की बिक्री 28.35 फीसदी घटकर 23.21 लाख यूनिट रह गई। वहीं, कारों की बिक्री में 4.23 फीसदी की कमी आई और यह 5.08 लाख यूनिट दर्ज की गई।

FADA अध्यक्ष साई गिरिधर के मुताबिक, त्योहारों की तारीखों में बदलाव को ध्यान में रखकर इन आंकड़ों को समझना जरूरी है। सालाना गिरावट का बड़ा हिस्सा कैलेंडर में बदलाव से जुड़ा है।

 

यह भी पढ़ें…Gambling Raid :  मुंगेली में जुआरियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, पांच थाना क्षेत्रों से 37 गिरफ्तार

 

ग्रामीण बाजार में ज्यादा असर, इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़त

 

दोपहिया वाहनों की बिक्री में ग्रामीण इलाकों में 33.97 फीसदी और शहरी क्षेत्रों में 20.77 फीसदी की गिरावट (Auto Sales) आई। यानी ग्रामीण बाजार में मांग पर ज्यादा दबाव रहा।

इसके उलट इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री करीब 3.55 लाख यूनिट के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। पिछले साल के मुकाबले इसमें 11.5 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

 

यह भी पढ़ें…Panchayat Officer :  डकैती के मामले में दोषी पंचायत अधिकारी की गई नौकरी, 14 साल पुराने केस में बर्खास्तगी

 

CNG और इलेक्ट्रिक कारों की हिस्सेदारी बढ़ी

 

अक्टूबर में CNG, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कारों की संयुक्त हिस्सेदारी बढ़कर 41.83 फीसदी हो गई, जबकि पेट्रोल कारों की हिस्सेदारी 41.6 फीसदी रही। इसके अलावा कमर्शियल वाहनों की बिक्री 2.29 फीसदी, थ्री-व्हीलर की 3.97 फीसदी और ट्रैक्टर की बिक्री 3.10 फीसदी बढ़ी।

 

यह भी पढ़ें…College Buildings :  दुर्ग में शिक्षा को मिलेगी नई सौगात, 9 कॉलेज भवनों के लिए 71.72 करोड़ रुपये मंजूर

 

नवंबर में बिक्री बढ़ने की उम्मीद

 

FADA को नवंबर में ऑटो बाजार की रफ्तार लौटने की उम्मीद है। इसकी वजह धनतेरस और दिवाली का नवंबर में होना (Auto Sales) है। डीलरों को त्योहारों के दौरान वाहन खरीदारी बढ़ने की संभावना है।

आगे दिसंबर और जनवरी में बिक्री का रुख साल के अंत में मिलने वाली छूट, नए मॉडल की लॉन्चिंग और ग्राहकों की पसंद के वाहनों की उपलब्धता पर निर्भर करेगा।

 

खबरें और भी हैं…Chhattisgarh Religious Conversion Case : चंगाई सभा की आड़ में मतांतरण का आरोप, विहिप ने केंद्रीय एजेंसियों से जांच कराने की मांग की

Nagri Gambling Case : जंगल में जुआ खेल रहे 5 आरोपी गिरफ्तार, 1.43 लाख का सामान जब्त
कॉल गर्ल बनाने का दबाव, विरोध पर प्रेमिका की चाकू से हत्या
पानी विवाद के बीच हरियाणा CM नायब सैनी का बड़ा बयान, ‘मुझे मालूम नहीं था कि…’
इंडिया गठबंधन को तगड़ा झटका: मॉनसून सत्र से पहले AAP ने तोड़े सभी संबंध…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश की सौजन्य मुलाकात, हुई सार्थक चर्चा

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Auto Sales
Auto Sales :  अक्टूबर में ऑटो बाजार को बड़ा झटका, गाड़ियों की बिक्री 23.8% घटी; दोपहिया वाहन सबसे ज्यादा प्रभावित

भारत के ऑटोमोबाइल बाजार में अक्टूबर के दौरान…

Chhattisgarh Religious Conversion Case : चंगाई सभा की आड़ में मतांतरण का आरोप, विहिप ने केंद्रीय एजेंसियों से जांच कराने की मांग की
Chhattisgarh Religious Conversion Case : चंगाई सभा की आड़ में मतांतरण का आरोप, विहिप ने केंद्रीय एजेंसियों से जांच कराने की मांग की

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के उदयपुर और लखनपुर…

College Buildings
College Buildings :  दुर्ग में शिक्षा को मिलेगी नई सौगात, 9 कॉलेज भवनों के लिए 71.72 करोड़ रुपये मंजूर

दुर्ग जिले में उच्च शिक्षा की सुविधाओं को…

Panchayat Officer
Panchayat Officer :  डकैती के मामले में दोषी पंचायत अधिकारी की गई नौकरी, 14 साल पुराने केस में बर्खास्तगी

मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में पंचायत विभाग…

Gambling Raid
Gambling Raid :  मुंगेली में जुआरियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, पांच थाना क्षेत्रों से 37 गिरफ्तार

मुंगेली जिले में जुआ और सट्टे के खिलाफ…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?