सीजी भास्कर, 07 नवम्बर ।आरंग-राजिम मार्ग पर तेज रफ्तार हाइवा ने एक युवक की जान ले ली। हादसे में 35 वर्षीय मनोज धीवर की मौके पर ही मौत हो गई। (Arang Rajim Road Accident)
हाइवा की चपेट में आने से हुआ दर्दनाक हादसा : Arang Rajim Road Accident
जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ। मनोज सुबह घर से तालाब जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान तेज रफ्तार हाइवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें :Bhilai Road Accident : तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, भिलाई में दो युवकों की दर्दनाक मौत

मृतक के परिवार को मुआवजा और अंतरिम सहायता देने की मांग
हादसे (Arang Rajim Road Accident) की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आक्रोश जताते हुए आरंग-राजिम मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।
ग्रामीणों की मांग है कि मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और तत्काल अंतरिम आर्थिक सहायता दी जाए। साथ ही सड़क पर तेज रफ्तार भारी वाहनों की आवाजाही पर नियंत्रण लगाया जाए।
यह भी पढ़ें :Car Accident Raipur Serikhedi: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, 22 साल की युवती की मौत; तीन घायल
चक्काजाम से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें
चक्काजाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना (Arang Rajim Road Accident) मिलते ही तहसीलदार और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाइश दी और उनकी मांगों पर चर्चा की।
किसान नेता परसनाथ साहू ने भी मृतक के परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता देने की मांग उठाई।
प्रशासन की समझाइश और बातचीत के बाद चक्काजाम खत्म होने की स्थिति में है।
यह भी पढ़ें :Raipur Car Stunt Viral Video : रील के लिए तेज रफ्तार कार पर स्टंट
ख़बरें और भी हैं :Katghora Bypass Accident : कटघोरा बाइपास पर पेड़ से टकराया तेज रफ्तार 407 वाहन, टक्कर के बाद लगी आग; चालक ने कूदकर बचाई जान


