CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दिल्ली विधानसभा में आज दूसरी CAG रिपोर्ट होगी पेश, कई बड़े राज आएंगे सामने

दिल्ली विधानसभा में आज दूसरी CAG रिपोर्ट होगी पेश, कई बड़े राज आएंगे सामने

By Newsdesk Admin
28/02/2025
Share

सीजी भास्कर 28 फरवरी नई दिल्ली: दिल्ली की आठवीं विधानसभा के पहले सत्र के चौथे दिन शुक्रवार को भाजपा सरकार द्वारा एक और कैग रिपोर्ट पेश की जाएगी. दोपहर दो बजे से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में विधानसभा अध्यक्ष की अनुमति से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सार्वजनिक पब्लिक हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रबंधन पर सीएजी की ऑडिट रिपोर्ट विधानसभा पटल पर प्रस्तुत करेंगी.

इस सत्र में पेश की जाने वाली यह दूसरी कैग रिपोर्ट होगी. हालांकि, शुक्रवार को भी 25 फरवरी को हुए निलंबन के चलते आम आदमी पार्टी के विधायक सदन से बाहर ही होंगे.ऐसे में विधानसभा में प्रवेश को लेकर शुक्रवार को भी टकराव की स्थिति देखने को मिल सकती है. यह रिपोर्ट भी उन 14 कैग रिपोर्ट्स में से एक है, जो आम आदमी की पार्टी सरकार के कार्यकाल से संबंधित हैं और काफी समय से लंबित पड़ी हुई थी. इस रिपोर्ट में भी स्वास्थ्य विभाग में हुए नुकसान का जिक्र हो सकता है, जिसके बाद आम आदमी पार्टी पार्टी पर भाजपा एक बार फिर हमलावर हो सकती है.

इससे पहले 25 फरवरी को शराब नीति से संबंधित महत्वपूर्ण कैग रिपोर्ट विधानसभा में पेश की गई थी, जिसमें सरकारी खजाने को 2026 करोड़ रुपए का नुकसान बताया गया है.दिल्ली विधानसभा में पेश होने वाली सीएजी रिपोर्ट पर मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि एक और बड़े घोटाले का खुलासा करेगी, जिससे पता चलेगा कि कैसे अरविंद केजरीवाल की सरकार ने सार्वजनिक स्वास्थ्य के नाम पर दिल्ली को लूटा है. कुप्रबंधन, भ्रष्टाचार और दिल्ली की जनता के साथ विश्वासघात किया. आख़िरकार सच सामने आ रहा है.इसके बाद विधानसभा में नियम 280 के तहत चर्चा करते हुए भाजपा विधायक और मंत्रियों ने केजरीवाल सरकार को कटघरे में खड़ा किया था और जमकर निशाना साधा था.

इसी तरह आज भी दूसरी कैग रिपोर्ट पेश होने के बाद नियम 280 के तहत सत्ता पक्ष के द्वारा दूसरी कैग रिपोर्ट पर विधानसभा में चर्चा कराई जाएगी.उल्लेखनीय है कि भाजपा ने चुनाव के दौरान ही अपने संकल्प पत्र में भी यह वादा किया था कि सरकार बनते ही वे आम आदमी पार्टी की सरकार के कार्यकाल से लंबित पड़ी 14 कैग रिपोर्ट्स पहली कैबिनेट मीटिंग में ही प्रस्ताव लाकर विधानसभा में पेश करेंगे. भाजपा सरकार ने उसी अनुरूप कार्य करते हुए पहली कैग रिपोर्ट पेश की. इसके बाद बची हुई 12 कैग रिपोर्ट्स अगले विधानसभा सत्र में पेश किए जाने की प्रबल संभावना है. शुक्रवार और शनिवार का दिन इस दूसरी कैग रिपोर्ट्स के नाम रह सकता है.क्या होती है कैग रिपोर्ट: बता दें कि कैग भारत सरकार की संवैधानिक संस्था है, जो सरकारी खजाने को सरकार द्वारा लिए गए निर्णय और उनमें किस तरह से कमी के चलते सरकारी खजाने को नुकसान हुआ इसका आकलन करती है.

केजरीवाल सरकार की शराब नीति के चलते सरकारी खजाने को 2026 करोड़ का नुकसान हुआ. दिल्ली विधानसभा में पेश की गई पहली कैग रिपोर्ट में कैग ने बताया है कि केजरीवाल सरकार ने शराब नीति को ठीक से लागू नहीं किया, इसकी वजह से नुकसान हुआ. कैग के द्वारा केंद्र और राज्य सरकारों के किसी भी विभाग के वित्तीय लेनदेन और नीति की समीक्षा की जा सकती है और उसपर रिपोर्ट तैयार की जा सकती है. पहले भी यूपीए सरकार के समय टू जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले का खुलासा भी कैग की रिपोर्ट से ही हुआ था, जिसमें सरकार चली गई थी.

आतंकी ठिकानों के खाक होने से बौखलाया पाकिस्तान, योगी बोले- ‘सेना के साथ खड़ा है भारत!’
Dog Photo On Admit Card : एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी की जगह कुत्ते की फोटो, परीक्षा से पहले परेशान हुआ उम्मीदवार
गर्लफ्रेंड से शादी करा दीजिए माता…’ मंदिर की दानपेटी में चिट्ठी डालकर मांगी मन्नत
Mock Drill In UP: मॉक ड्रिल के आदेश के बाद आगरा और गोरखपुर में क्या हैं तैयारियां? यहां जानें पूरी जानकारी
Major action against illegal liquor in Dhamtari : 180 बोरी महुआ लाहान नष्ट, 64 पौवा शराब के साथ 2 गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Encroachment Removal Drive
Encroachment Removal Drive : अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: सरकारी और NH की जमीन से हटाए गए कब्जे

सीजी भास्कर, 20 जून : धमतरी जिले में अवैध…

Bastar Encroachment Action
Bastar Encroachment Action : अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व टीम से धक्का-मुक्की, दो लोग हिरासत में

सीजी भास्कर, 20 जून :  बस्तर जिले के…

Illegal Sand Mining
Illegal Sand Mining : रेत प्रतिबंध के बावजूद 56 नदियों में अवैध खनन का खेल, माफिया सिंडिकेट से पर्यावरण पर बड़ा खतरा

सीजी भास्कर, 20 जून :  प्रदेश में रेत…

Lift Safety Rules
Lift Safety Rules : लिफ्ट सुरक्षा पर सरकार सख्त, अब नगर निकाय करेंगे ऑडिट, नियम तोड़ने पर लिफ्ट होगी सील

सीजी भास्कर, 20 जून :  राज्य में लिफ्ट…

Ambedkar Hospital Water Crisis : अंबेडकर अस्पताल के वार्डों और बाथरूमों में ठप हुई जलापूर्ति, मरीज बेहाल

सीजी भास्कर, 20 जून :  प्रदेश के सबसे…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?