मध्य प्रदेश में दो बड़े अग्निकांड, कई लोगों की मौत
मध्य प्रदेश के कटनी जिले के बरही में दीपावली की रात करीब 12 बजे पूरन अग्रवाल की क्रॉकरी दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने तीन मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 77 वर्षीय पूरन अग्रवाल, उनकी पत्नी चंद्रकला, बहू पूनम, 14 वर्षीय आर्या, 6 वर्षीय अन्वी और दो महीने के मासूम की मौत हो गई। रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दमकल और प्रशासन की टीम ने सभी को बाहर निकाला। (The Ravages of Fire)
दीपावली की खबरें : Chief Minister Vishnudeo’s Diwali : परिवार के साथ दिवाली मनाने जशपुर पहुंचे CM विष्णुदेव साय, लोगों से की मुलाकात; PM मोदी के बस्तर दौरे की सराहना की

वहीं, सिवनी जिले के छपारा स्थित जैन मोहल्ले में सर्राफा कारोबारी कुंदन सोनी के मकान में सोमवार तड़के करीब 3 बजे आग लग गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। दोनों घटनाओं में बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
यह खबर भी पढ़ें : Food Inspection : दीपावली से पहले रायगढ़ के होटलों में खाद्य विभाग की दबिश, मिठाई-नमकीन के 7 सैंपल जांच के लिए भेजे
महाराष्ट्र और असम में भी भीषण हादसे : The Ravages of Fire
महाराष्ट्र के धाराशिव जिले के येदशी गांव में दीपावली की रात किराना दुकान और उसके ऊपर बने मकान में भीषण आग लग गई। जहरीले धुएं और आग की चपेट में आने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। वहीं, मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित लोखंडवाला की एक हाईराइज बिल्डिंग में आग लगने से एक व्यक्ति की जान चली गई। पुणे में भी दीपावली के दौरान आग लगने की 63 घटनाएं दर्ज की गईं।
खबर यह भी पढ़ें : Bhilai Factory Fire : भिलाई की फोम फैक्ट्री में लगी भीषण आग, धुएं और लपटों से मची अफरा-तफरी; 5 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू
असम के डिब्रूगढ़ में ऑयल इंडिया के प्लांट में आग लगने से चार कर्मचारियों की झुलसकर मौत हो गई। औद्योगिक इकाई में हुए इस हादसे ने सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
राजस्थान, दिल्ली और ओडिशा में भी गई जान : The Ravages of Fire
राजस्थान के पाली जिले के फालना कस्बे में पटाखों की दुकान पर चिंगारी गिरने से आग लग गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, दिल्ली के नरेला में पटाखे का रॉकेट 10 वर्षीय बच्चे के शरीर पर जा लगा, जिससे उसकी जान चली गई। तमिलनाडु में भी आतिशबाजी के दौरान हुए हादसे में एक बच्चे की मौत हुई।
खबरें और भी : Durg Dhaba Robbery Case : दुर्ग में ढाबा कर्मचारी से मारपीट कर लूट, नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
ओडिशा के जाजपुर जिले के नालीपुर गांव में शनिवार रात एक मकान में आग लगने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में 42 वर्षीय तबस्सुम, उनकी 27 वर्षीय बेटी गुलअफ्सा और 10 व 8 साल के दो बच्चे शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : बेटी के लिए दूल्हा ढूंढने निकली मां, खुद बन गई उसी की दुल्हन! शाहजहांपुर में अजब-गजब शादी
उज्जैन में 107 वर्षीय बुजुर्ग की मौत
मध्य प्रदेश के उज्जैन के नागझिरी क्षेत्र में दीपावली की रात दो मंजिला मकान के निचले हिस्से में बनी दुकानों में आग लग गई। मकान की ऊपरी मंजिल पर परिवार के 10 सदस्य फंस गए थे।
स्थानीय लोगों, पुलिस और नगर निगम की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला, लेकिन इस दौरान 107 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। लगातार सामने आए इन हादसों ने दीपावली की खुशियों के बीच कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया।



