सीजी भास्कर, 09 नवंबर। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में चोरों ने शहर की मुख्य अंग्रेजी शराब दुकान को निशाना बनाया। चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में अज्ञात चोर छत पर जाने वाली सीढ़ी का दरवाजा तोड़कर दुकान के अंदर दाखिल हुए और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। (Theft at a liquor shop)
खबर यह भी : Mahasamund Flood : बाढ़ के पानी में घिरी शराब दुकान, अंदर फंसे दो सुरक्षाकर्मी; रेस्क्यू कर बचाया
जानकारी के मुताबिक, दुकान के सुपरवाइजर विनोद प्रजापति ने बताया कि रात करीब 10 बजे दुकान बंद करने के बाद सभी कर्मचारी हिसाब-किताब कर रहे थे।

इसके बाद रात करीब 11 बजे दुकान और गोदाम में ताला लगाकर सभी घर चले गए।
यह समाचार देखें : Liquor Overcharging : शराब दुकान में ओवररेटिंग पर कार्रवाई, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित
अगली सुबह जब सुपरवाइजर दुकान पहुंचा, तो अंदर गोदाम की तरफ की दीवार टूटी हुई मिली। जांच करने पर काउंटर के गल्ले से करीब 15 हजार रुपए नकद और CCTV कैमरों का DVR गायब मिला।
महंगी शराब की बोतलें भी ले गए चोर : Theft at a liquor shop
दुकान में जांच के दौरान पता चला कि 100 पाइपर की दो और वैलेंटाइन की एक बोतल भी चोरी हुई है। चोरों ने गोदाम में रखे लॉकर की दीवार तोड़ने की भी कोशिश की, लेकिन वे लॉकर तोड़ने में सफल नहीं हो सके।
करीब 26 हजार रुपए की चोरी : Theft at a liquor shop
शराब की बोतलों और नकदी समेत कुल करीब 26 हजार रुपए की चोरी सामने आई है। सूचना मिलने पर चक्रधर नगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
यह खबर भी पढ़ें : जगदलपुर में शराब दुकान का दरवाजा तोड़कर घुसा हिस्ट्रीशीटर, मैनेजर और कर्मचारियों को दी जान से मारने की धमकी
पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 305(A) और 331(4) के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
खबर और भी है : Illegal Liquor Case : निचली अदालत का फैसला निरस्त, अवैध शराब तस्करी के 2 दोषियों को 2-2 साल की जेल


