सीजी भास्कर, दुर्ग, 11 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जुआ खेलने वालों के खिलाफ पुलिस (Durg Police Action) ने चार दिनों तक विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। 6 से 9 नवंबर तक जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में एक साथ छापेमारी कर पुलिस ने 89 प्रकरण दर्ज किए और 289 जुआरियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 2 लाख 70 हजार 310 रुपये नकद और ताश की 89 गड्डियां जब्त की गई हैं।
यह भी पढ़ें : Assam Train Accident: असम में कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस हादसे का शिकार! इंजन समेत 5 कोच पटरी से उतरे
मुखबिरों की सूचना पर एक साथ दबिश
दुर्ग पुलिस को लगातार सूचनाएं मिल रही थीं कि जिले के सार्वजनिक और सुनसान स्थानों पर समूह बनाकर ताश के पत्तों पर रुपये का दांव लगाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और संदिग्ध ठिकानों की जानकारी जुटाई। पुलिस की अलग-अलग थाना और चौकी की टीमों ने सुनियोजित तरीके से एक साथ दबिश दी। अचानक हुई कार्रवाई से जुआ खेलने वालों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से आरोपियों को पकड़कर उनके पास से नकदी और ताश की गड्डियां बरामद कीं।
यह भी पढ़ें : Targeting storytellers : भूपेश बघेल का कथावाचकों पर निशाना, बोले- पर्ची देखकर कथा सुनाने से बढ़ रहा अंधविश्वास
शहर से गांव तक पुलिस की कार्रवाई
विशेष अभियान के तहत नेवई, वैशाली नगर, सुपेला, स्मृतिनगर, दुर्ग, मोहन नगर, पुलगांव, पद्मनाभपुर, पुरानी भिलाई, जामुल, कुम्हारी, छावनी, खुर्सीपार, पाटन, धमधा, बोरी, नंदिनी नगर, उतई, जामगांव, अमलेश्वर, रानीतराई, नगपुरा, जेवरा सिरसा और अंजोरा सहित जिले के अलग-अलग थाना और चौकी क्षेत्रों में कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपियों में ये नाम शामिल
पुलिस कार्रवाई में पकड़े गए प्रमुख आरोपियों में हेमराज कन्देला, हरवन कुमार कोसरिया (नेवई), नरेन्द्र साव, शेख रोशन (वैशाली नगर), अंकित निवारे, प्रमोद साय (सुपेला), खिलेश्वर साहू (स्मृतिनगर), सूरज सोनी (दुर्ग), पप्पू देवांगन, अकबर (मोहन नगर), सुमित साहू, इसाख अली (पुरानी भिलाई), अशोक राजपूत (जामुल), सोनू निषाद (छावनी), नागेश साहू (कुम्हारी), दिनेश पुरी गोस्वामी (पाटन), धन्नूलाल साहू (बोरी), जितेन्द्र पटेल (धमधा), राजू कुमार साहू (खुर्सीपार), बसंत निर्मलकर (नंदिनी नगर), अतुल सिंह राजपूत (उतई), शुभम साहू (जामगांव), भोलाराम सोनकर (अमलेश्वर) और देवेन्द्र देवांगन (रानीतराई) सहित अन्य आरोपी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : Heightened risk of attack : अमेरिका-ईरान तनाव के बीच पाकिस्तान में उतरे रूस, चीन और UAE के सैन्य विमान, हमले की आशंका तेज
चार दिन में जब्ती का पूरा आंकड़ा
दुर्ग पुलिस के इस विशेष अभियान में कुल 89 अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए। कार्रवाई के दौरान 289 गिरफ्तारियां हुईं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2,70,310 रुपये नकद और 52 पत्तों वाली ताश की 89 गड्डियां जब्त की हैं।



