CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bodies of soldiers found : किश्तवाड़ में लापता दो SPO जवानों के मिले शव, गोलियों से छलनी थे शरीर, हथियार भी गायब

Bodies of soldiers found : किश्तवाड़ में लापता दो SPO जवानों के मिले शव, गोलियों से छलनी थे शरीर, हथियार भी गायब

By Newsdesk Admin
12/11/2026
Share
Bodies of soldiers found : किश्तवाड़ में लापता दो SPO जवानों के मिले शव, गोलियों से छलनी थे शरीर, हथियार भी गायब
Bodies of soldiers found : किश्तवाड़ में लापता दो SPO जवानों के मिले शव, गोलियों से छलनी थे शरीर, हथियार भी गायब
सीजी भास्कर, 12 नवंबर। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में लापता हुए दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) के शव गुरुवार सुबह बरामद किए गए। दोनों जवान बुधवार को मारवाह के देहरना जंगल में गोलीबारी की आवाजें सुनाई देने के बाद से लापता थे। गुरुवार सुबह तलाशी अभियान के दौरान घने जंगल से उनके शव मिले। दोनों के शरीर गोलियों से छलनी थे और उनके हथियार भी गायब बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। (Bodies of soldiers found)

गश्त के दौरान जवानों से टूटा था संपर्क

मृतक जवानों की पहचान 40 वर्षीय रशपाल कुमार और 54 वर्षीय बॉबी चंद के रूप में हुई है। दोनों स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) से जुड़े थे। जानकारी के मुताबिक, 11 नवंबर को दोपहर करीब 3:30 बजे स्थानीय लोगों ने देहरना जंगल में गोलीबारी की आवाजें सुनी थीं। इसके बाद दोनों जवानों से संपर्क टूट गया और उनके मोबाइल फोन भी बंद हो गए।

दोनों जवान बसनन इलाके में तैनात सेना की 17 राष्ट्रीय राइफल्स (RR) की टुकड़ी के साथ गश्त कर रहे थे। वे धेरना पोस्ट की ओर जा रहे थे, तभी उनसे संपर्क टूट गया। इसके बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

घने जंगल में मिले दोनों जवानों के शव : Bodies of soldiers found

सुरक्षा बलों ने गुरुवार सुबह तलाशी अभियान के दौरान दोनों जवानों के शव बरामद किए। एक जवान का शव सुबह करीब 8 बजे, जबकि दूसरे का शव करीब 9 बजे मिला। दोनों के शरीर पर गोलियों के निशान मिले हैं। बताया जा रहा है कि उनके पास मौजूद एक .303 राइफल और दूसरी इंसास राइफल भी गायब है।

घटना के बाद भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीमें इलाके में बड़े पैमाने पर आतंकवाद विरोधी अभियान चला रही हैं। जंगल और आसपास के क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

Contents
  • गश्त के दौरान जवानों से टूटा था संपर्क
  • घने जंगल में मिले दोनों जवानों के शव : Bodies of soldiers found
  • बीजेपी विधायक ने की कड़ी सजा की  : Bodies of soldiers found
Bodies of soldiers found : किश्तवाड़ में लापता दो SPO जवानों के मिले शव, गोलियों से छलनी थे शरीर, हथियार भी गायब
Bodies of soldiers found : किश्तवाड़ में लापता दो SPO जवानों के मिले शव, गोलियों से छलनी थे शरीर, हथियार भी गायब

बीजेपी विधायक ने की कड़ी सजा की  : Bodies of soldiers found

दोनों जवानों के शव मिलने के बाद किश्तवाड़ की बीजेपी विधायक शगुन परिहार ने घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि दो SPO जवानों की हत्या बेहद दुखद है। बुधवार रात उनके लापता होने की सूचना मिली थी और गुरुवार सुबह उनके शव बरामद हुए।

शगुन परिहार ने केंद्रीय गृह मंत्री से घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जवानों की मौत के जिम्मेदार लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और आतंकियों की तलाश में अभियान जारी है।

Bihar Criminal Suresh Yadav Murder: हावड़ा में कुख्यात अपराधी की गोली मारकर हत्या, 20 से ज्यादा केस थे दर्ज
Andaman Oil Discovery : अंडमान के समंदर में कच्चे तेल और गैस का बड़ा भंडार मिला…
पहलगाम आतंकी हमला: अखिल भारतीय संत समिति ने जताया गहरा शोक, केंद्र सरकार से की बड़ी कार्रवाई की मांग
Air India : एयर इंडिया में बड़ी कार्रवाई, तीन साल में हजारों कर्मचारियों पर गिरी गाज, कंपनी ने बताई वजह
उदयपुर फाइल्स को रिलीज होने दें, रोक लगाने वाली याचिकाओं को सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bodies of soldiers found : किश्तवाड़ में लापता दो SPO जवानों के मिले शव, गोलियों से छलनी थे शरीर, हथियार भी गायब
Bodies of soldiers found : किश्तवाड़ में लापता दो SPO जवानों के मिले शव, गोलियों से छलनी थे शरीर, हथियार भी गायब

Bodies of soldiers found दोनों जवान बुधवार को…

Taylor Swift Travel Guide: टेलर स्विफ्ट के गानों से करें दुनिया की सैर, न्यूयॉर्क से लंदन तक ये हैं खास ट्रैवल डेस्टिनेशन
Taylor Swift Travel Guide: टेलर स्विफ्ट के गानों से करें दुनिया की सैर, न्यूयॉर्क से लंदन तक ये हैं खास ट्रैवल डेस्टिनेशन

Taylor Swift Travel Guide: टेलर स्विफ्ट के गानों…

Transfer power North Korea : किम जोंग उन के बाद कौन संभालेगा उत्तर कोरिया की सत्ता? बेटी किम जु-ए और बहन किम यो-जोंग के बीच उत्तराधिकार की चर्चा तेज
Power transfer North Korea : किम जोंग उन के बाद कौन संभालेगा उत्तर कोरिया की सत्ता? बेटी किम जु-ए और बहन किम यो-जोंग के बीच उत्तराधिकार की चर्चा तेज

Power transfer North Korea : किम जोंग उन…

Belonging : A Journey of Love ; राजीव गांधी की हत्या के बाद की तस्वीरें आज तक नहीं देख पाईं सोनिया गांधी, प्रियंका ने मां को ऐसे संभाला था
Belonging : A Journey of Love ; राजीव गांधी की हत्या के बाद की तस्वीरें आज तक नहीं देख पाईं सोनिया गांधी, प्रियंका ने मां को ऐसे संभाला था

Belonging : A Journey of Love : धमाके…

Largest IPO : एंथ्रोपिक का अब तक का सबसे बड़ा IPO लाने की तैयारी, 1.4 ट्रिलियन डॉलर वैल्यूएशन के साथ जुटाएगी 90.4 अरब डॉलर
Largest IPO : एंथ्रोपिक का अब तक का सबसे बड़ा IPO लाने की तैयारी, 1.4 ट्रिलियन डॉलर वैल्यूएशन के साथ जुटाएगी 90.4 अरब डॉलर

Largest IPO : एंथ्रोपिक का अब तक का…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?