सीजी भास्कर, 13 नवम्बर । छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पत्नी की मौत को हादसा बताने की कोशिश की थी। उसने पुलिस को बताया था कि उसकी पत्नी नाले में गिर गई थी, जिससे उसे अंदरूनी चोट लगी और उसकी मौत हो गई। (Surajpur Wife Murder Case)
हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह मारपीट से आई गंभीर चोटें सामने आईं। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज की और आरोपी से पूछताछ की।
यह भी पढ़ें : Dantewada Wife Murder Case : अफेयर के शक में दूसरी पत्नी की हत्या, पूर्व सरपंच पति गिरफ्तार
क्या है पूरा मामला? : Surajpur Wife Murder Case
पुलिस के मुताबिक, ग्राम रैसरा निवासी लालू प्रसाद पण्डो ने 10 नवंबर को चेन्द्रा चौकी में सूचना दी थी कि उसकी पत्नी लक्षंती बाई की नाले में गिरने से मौत हो गई है।
उसने बताया था कि 9 नवंबर को वह पत्नी के साथ महतारी वंदन योजना की राशि की जानकारी लेने ग्राहक लोक सेवा केंद्र गया था। वहां से दोनों ग्राम टोमो में अपने फूफा के घर जाने के लिए निकले थे।
यह भी पढ़ें : Raigarh Wife Murder Case : सब्जी नहीं बनाने पर पत्नी की हत्या, पति को उम्रकैद

नाले में गिरने की बताई थी बात
आरोपी के अनुसार, शाम करीब 7 बजे बेवराडांड स्थित ईरा नाला पार करते समय उसकी पत्नी पत्थर पर गिर गई थी। इसके बाद वह उसे नाले के पास मवेशी बांधने वाले स्थान पर ले गया और आम के पेड़ के नीचे उसकी सिकाई करने लगा। रात करीब 11 बजे उसने पत्नी को मृत पाया।
यह भी पढ़ें : Crime News Balrampur: जंगल में फांसी पर लटकाया शव, पत्नी की हत्या कर आत्महत्या का नाटक, पति समेत दो गिरफ्तार
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से सामने आई सच्चाई : Surajpur Wife Murder Case
पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा कराया और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू की। रिपोर्ट में महिला की मौत नाले में गिरने से नहीं, बल्कि मारपीट के कारण आई गंभीर अंदरूनी चोटों से होने की बात सामने आई।
यह भी पढ़ें : Double Murder : लूट की मंशा से बुना था खौफनाक खेल, पति पत्नी की हत्या के पीछे निकली चौंकाने वाली साजिश
विवाद के बाद की थी मारपीट
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि रास्ते में जल्दी चलने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। पत्नी द्वारा अपशब्द कहे जाने से वह नाराज हो गया और उसने हाथ-मुक्कों व लात से मारपीट (Surajpur Wife Murder Case) की। गंभीर चोटों के कारण पत्नी की मौत हो गई। इसके बाद उसने घटना को हादसा बताने की कोशिश की।
यह भी पढ़ें : शराब के नशे में पति बना हैवान : पत्नी की हत्या कर फरार, दो मासूम बच्चों से छीना मां का साया
हत्या और सबूत छिपाने के आरोप में गिरफ्तारी : Surajpur Wife Murder Case
मामले में सूरजपुर पुलिस ने लालू प्रसाद पण्डो (35) को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 256/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) और 238 में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
यह भी पढ़ें : Balod Murder Case : पहली पत्नी ने दूसरी पत्नी की हत्या की, सोते समय आरी से गला रेतने का आरोप
ख़बरें और भी हैं : Wife Murder Korba : कोरबा में घरेलू विवाद बना खौफनाक, पति ने पत्नी की हत्या की, मां-बहन पर भी किया जानलेवा हमला


