सीजी भास्कर, कोरबा, 14 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। कटघोरा-बांकीमोंगरा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार तड़के एक स्कॉर्पियो (Korba Scorpio Accident) अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और सड़क से करीब 50 मीटर दूर जाकर पलट गई। हादसे में 18 वर्षीय युवक रूपेश पटेल की मौत हो गई, जबकि उसका साथी आर्यन गोंड गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक चाकाबुड़ा से बांकीमोंगरा जा रहे थे। हादसा शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे शुक्लाखार चौक के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो के एयरबैग खुल गए और वाहन के पहिए समेत कई हिस्से टूटकर अलग हो गए।
यह भी पढ़ें : ND vs NZ : टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव! कुलदीप यादव बाहर, 9 विकेट लेने वाले गेंदबाज की एंट्री
पेड़ से टकराकर सड़क से दूर पलटी स्कॉर्पियो
जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियो में दो युवक सवार थे। वे चाकाबुड़ा से बांकीमोंगरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कटघोरा-बांकीमोंगरा मार्ग पर शुक्लाखार चौक के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई और करीब 50 मीटर दूर जाकर पलट गई। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद वाहन के दोनों एयरबैग खुल गए। स्कॉर्पियो के पहिए और कई अन्य हिस्से भी टूटकर अलग हो गए।
यह भी पढ़ें : Raipur Police Transfer : रायपुर में पुलिस महकमे में फेरबदल! 4 थाना प्रभारियों के तबादले, तीन थानों को मिले नए प्रभारी
अस्पताल पहुंचने से पहले एक युवक की मौत
हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने दोनों घायलों को कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने ग्राम चाकाबुड़ा निवासी रूपेश पटेल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, ग्राम बुंदेली निवासी आर्यन गोंड की हालत गंभीर बताई गई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसका इलाज जारी है। दोनों युवकों की उम्र 18 साल थी।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Cabinet Meeting : 18 नवंबर को साय कैबिनेट की बैठक, धान खरीदी से लेकर शीतकालीन सत्र तक इन मुद्दों पर होगी चर्चा!
पुलिस ने शुरू की जांच
इस स्कॉर्पियो हादसे (Korba Scorpio Accident) के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल वाहन अनियंत्रित होने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
यह भी पढ़ें : Weather News Today : छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन बारिश के आसार नहीं, धीरे-धीरे बढ़ेगी ठंड



