सीजी भास्कर, राजनांदगांव, 17 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी (Chhattisgarh Dhan Kharidi 2026) के बीच दूसरे राज्यों से धान लाकर खपाने की कोशिश का मामला सामने आया है। राजनांदगांव जिले में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दो ट्रकों से 595 क्विंटल धान जब्त किया है। सोमवार रात पाटेकोरा बैरियर के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर जितेंद्र यादव ने अवैध रूप से धान ले जा रहे दोनों ट्रकों को पकड़वाया। इस कार्रवाई (Rajnandgaon Dhan Jabti) के बाद बैरियर पर निगरानी और सख्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें : Bhilai Knife Attack Arrest : झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक के गले पर किया धारदार हथियार से वार
दो ट्रकों से 595 क्विंटल धान जब्त
जानकारी के अनुसार, पहले ट्रक में 742 बोरों में 306 क्विंटल धान मिला, जबकि दूसरे ट्रक से 289 क्विंटल धान बरामद किया गया। दोनों वाहनों से कुल 595 क्विंटल धान जब्त किया गया है। प्रशासन ने ट्रकों और धान को कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, एसडीएम और खाद्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : Bilaspur Activa Accident : देर रात तेज रफ्तार एक्टिवा डिवाइडर से टकराई, 21 वर्षीय युवती की मौके पर मौत
पाटेकोरा बैरियर पर कलेक्टर की जांच
सोमवार रात कलेक्टर जितेंद्र यादव ने पाटेकोरा बैरियर (Patekora Dhan Checking) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाहर से आने वाले वाहनों की सघन जांच करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैरियर पर तैनात कर्मचारियों से कहा कि वैध अनुमति के बिना धान का परिवहन नहीं होने दिया जाए।
दूसरे राज्यों से धान लाने पर नजर
कलेक्टर ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा और धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए अवैध परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन की निगरानी (Rajnandgaon Dhan Transport Checking) का उद्देश्य दूसरे राज्यों से आने वाले धान के अवैध परिवहन पर रोक लगाना है।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Fire Brigade Vehicles : 80 करोड़ खर्च कर खरीदी जा रहीं 60 नई दमकल गाड़ियां, लेकिन चलाने के लिए ड्राइवर ही नहीं!



