सीजी भास्कर, 18 नवम्बर । महासमुंद में अपनी मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने तीन दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी है। 17 से 19 नवंबर तक चलने वाले इस आंदोलन में कार्यकर्ता कम मानदेय, बढ़ते काम के बोझ और संसाधनों की कमी का विरोध कर रही हैं। (Anganwadi Workers Helpers Strike)
मोबाइल एप और ऑनलाइन पोर्टल पर डाटा एंट्री का भी बढ़ा दबाव : Anganwadi Workers Helpers Strike
छत्तीसगढ़ प्रदेश जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका कल्याण संघ के नेतृत्व में हो रहे इस आंदोलन में कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्हें बच्चों के पोषण, टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच, गर्भवती महिलाओं के सर्वे और सरकारी योजनाओं से जुड़े करीब 24 तरह के काम करने पड़ते हैं। इसके साथ ही कई मोबाइल एप और ऑनलाइन पोर्टल पर डाटा दर्ज करने की जिम्मेदारी भी दी जाती है।

कम मानदेय और बढ़ते काम के बोझ के खिलाफ जताया विरोध
संगठन का दावा है कि सहायिकाओं को सुबह 9:30 से दोपहर 3:30 बजे तक काम करने के बावजूद केवल 5 हजार रुपए मानदेय मिलता है। वहीं, कई डिजिटल कामों के लिए भी पर्याप्त तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं।
19 नवंबर को काली साड़ी और कपड़े पहनकर मनाएंगी काला दिवस : Anganwadi Workers Helpers Strike
संघ ने आंदोलन के दूसरे दिन यानी 18 नवंबर को थाली बजाकर विरोध जताने और 19 नवंबर को काला दिवस मनाने का ऐलान किया है। इस दिन कार्यकर्ता काली साड़ी और काले कपड़े पहनकर रैली निकालेंगी।
यह भी पढ़ें : Anganwadi Pre School Kit : बजट के इंतजार में अटकी आंगनबाड़ी किट की खरीदी, 10 लाख बच्चों की पढ़ाई प्रभावित
मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान
उनकी प्रमुख मांगों (Anganwadi Workers Helpers Strike) में मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि, काम के अनुसार सुविधाएं और तकनीकी संसाधन उपलब्ध कराना शामिल है। कार्यकर्ताओं ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है।
यह भी पढ़ें : Anganwadi Time Change News : नौनिहालों को लू से बचाने छत्तीसगढ़ में बदला आंगनबाड़ी का समय
ख़बरें और भी हैं : बस्तर में चक्रवात का अलर्ट, दंतेवाड़ा में स्कूल और आंगनबाड़ी बंद; NDRF-SDRF की टीमें तैयार


