CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Sonia Gandhi Book Controversy : सोनिया गांधी की किताब पर मचा बवाल, शिंदे गुट ने फाड़ी प्रतियां; प्रतिबंध लगाने की उठी मांग

Sonia Gandhi Book Controversy : सोनिया गांधी की किताब पर मचा बवाल, शिंदे गुट ने फाड़ी प्रतियां; प्रतिबंध लगाने की उठी मांग

By Newsdesk Admin
18/11/2026
Share
Sonia Gandhi Book Controversy : सोनिया गांधी की किताब पर मचा बवाल, शिंदे गुट ने फाड़ी प्रतियां; प्रतिबंध लगाने की उठी मांग
Sonia Gandhi Book Controversy : सोनिया गांधी की किताब पर मचा बवाल, शिंदे गुट ने फाड़ी प्रतियां; प्रतिबंध लगाने की उठी मांग

सीजी भास्कर, मुंबई, 18 नवंबर 2026। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग : अ जर्नी ऑफ लव’ को लेकर राजनीतिक विवाद गहराता जा रहा है। बुधवार को मुंबई में शिवसेना के शिंदे गुट ने पत्रकार वार्ता के दौरान किताब की प्रतियां फाड़कर विरोध जताया और इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। इस विवाद (Sonia Gandhi Book Controversy) की वजह किताब में वीर सावरकर और मराठी अस्मिता को लेकर कथित आपत्तिजनक उल्लेख बताया जा रहा है। दूसरी ओर, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की क्षेत्रीय पार्टियों ने भी किताब में अपने नेताओं और राज्य के योगदान का जिक्र नहीं होने पर सवाल उठाए हैं।

Contents
  • शिंदे गुट ने फाड़ी किताब की प्रतियां
  • वाईएसआर के योगदान को नजरअंदाज करने का आरोप
  • तेलंगाना का नाम नहीं होने पर केटीआर ने उठाए सवाल
  • 544 पन्नों में सोनिया गांधी ने साझा किए अनुभव

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Cabinet Decisions 2026 : गांवों में नलजल योजना के लिए मिलेगा अनुदान, 40.98 करोड़ से अबूझमाड़ में खुलेगा कॉलेज; कैबिनेट के 4 बड़े फैसले

शिंदे गुट ने फाड़ी किताब की प्रतियां

सोनिया गांधी की किताब के विरोध में बुधवार को मुंबई में शिवसेना के शिंदे गुट ने पत्रकार वार्ता की। इस दौरान पार्टी नेताओं ने किताब के पन्ने फाड़कर अपना विरोध दर्ज कराया और इसे प्रतिबंधित करने की मांग की। शिवसेना का आरोप है कि किताब में वीर सावरकर और मराठी अस्मिता का अपमान किया गया है।

किताब को लेकर हुए इस विरोध (Sonia Gandhi Book Controversy) के दौरान एक और घटनाक्रम सामने आया। पत्रकार वार्ता में किताब फाड़ने के दौरान शिवसेना प्रवक्ता शायना एनसी से गलती से बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर भी फट गई। इस घटना के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई।

यह भी पढ़ें : Anand Kukreja Extortion Case : 25 करोड़ की फिरौती मामले में पुलिस महकमे पर गिरी गाज, इंस्पेक्टर विनीत दुबे सस्पेंड

वाईएसआर के योगदान को नजरअंदाज करने का आरोप

सोनिया गांधी की किताब को लेकर आंध्र प्रदेश की वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने भी नाराजगी जताई है। पार्टी के तिरुपति से सांसद मडिला गुरुमूर्ति ने सवाल उठाया कि किताब में पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वाईएस राजशेखर रेड्डी के योगदान का उल्लेख क्यों नहीं किया गया।

गुरुमूर्ति का कहना है कि वाईएसआर ने उस समय कांग्रेस को मजबूती दी थी, जब पार्टी राजनीतिक रूप से कमजोर स्थिति में थी। उनकी पदयात्रा और नेतृत्व ने आंध्र प्रदेश में कांग्रेस को फिर से मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने यह भी कहा कि वाईएसआर के नेतृत्व ने 2004 और 2009 में केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार बनने में योगदान दिया था।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Weather Alert : तूफान अकवान का असर! 20-21 नवंबर को छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी, 50 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

तेलंगाना का नाम नहीं होने पर केटीआर ने उठाए सवाल

तेलंगाना की भारत राष्ट्र समिति ने भी किताब पर आपत्ति जताई है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री केटी रामा राव ने कहा कि सोनिया गांधी की किताब में तेलंगाना का नाम तक नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कांग्रेस नेता तेलंगाना गठन में सोनिया गांधी की भूमिका का दावा करते हैं, तो उनकी आत्मकथा में राज्य का उल्लेख क्यों नहीं है।

केटीआर ने आरोप लगाया कि तेलंगाना राज्य का गठन किसी की कृपा से नहीं, बल्कि वहां के लोगों के लंबे संघर्ष और आंदोलन के कारण हुआ था। उन्होंने अलग तेलंगाना आंदोलन में लोगों के बलिदान का उल्लेख नहीं होने पर भी सवाल उठाए।

यह भी पढ़ें : Ramen Deka Retirement : राज्यपाल रमेन डेका का बड़ा ऐलान, 2029 में सार्वजनिक जीवन से ले लेंगे संन्यास

544 पन्नों में सोनिया गांधी ने साझा किए अनुभव

सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग : अ जर्नी ऑफ लव’ कुल 544 पन्नों की है और इसमें सात अध्याय हैं। इसमें उन्होंने अपने जीवन और राजनीतिक सफर से जुड़े कई अहम घटनाक्रमों पर अनुभव साझा किए हैं। किताब में राजीव गांधी से पहली मुलाकात, इंदिरा गांधी के साथ रिश्ते, आपातकाल, ऑपरेशन ब्लू स्टार और राजीव गांधी की हत्या जैसे विषयों का जिक्र है।

इसके अलावा सोनिया गांधी ने वर्ष 2004 में लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री पद स्वीकार नहीं करने के फैसले और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने संबंधों पर भी लिखा है। किताब के प्रकाशन और उसमें दर्ज राजनीतिक घटनाक्रम पहले भी चर्चा में रहे हैं।  फिलहाल, शिवसेना के विरोध और वाईएसआर कांग्रेस तथा भारत राष्ट्र समिति की आपत्तियों के बाद सोनिया गांधी की किताब को लेकर राजनीतिक विवाद और तेज हो गया है।

यह भी पढ़ें :  Sarangarh Dhan Jabti : धान खरीदी के बीच प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बिलाईगढ़ और सालर में 2,798 कट्टा धान जब्त

कॉलेज छात्रा ने पार्षद पर मारपीट छेड़छाड़ के लगाए गंभीर आरोप, 10 लाख ठगने का दावा
Thalapathy Vijay CM : थलपति विजय का राजतिलक, मां के लिए ‘बेस्ट मदर्स डे गिफ्ट’, जश्न में शामिल हुईं तृषा
Bastar Naxal Free : डबल इंजन सरकार ने किया असंभव को संभव : डिप्टी सीएम अरुण साव
उपराष्ट्रपति का चौंकाने वाला इस्तीफा: PM मोदी बोले- ‘आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं’
ब्लड शुगर के बढ़ने से बिगड़ी लालू प्रसाद यादव की तबियत, किसी भी वक्त जा सकते हैं Delhi

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sonia Gandhi Book Controversy : सोनिया गांधी की किताब पर मचा बवाल, शिंदे गुट ने फाड़ी प्रतियां; प्रतिबंध लगाने की उठी मांग
Sonia Gandhi Book Controversy : सोनिया गांधी की किताब पर मचा बवाल, शिंदे गुट ने फाड़ी प्रतियां; प्रतिबंध लगाने की उठी मांग

इस विवाद (Sonia Gandhi Book Controversy) की वजह…

Chhattisgarh Cabinet Decisions 2026 : गांवों में नलजल योजना के लिए मिलेगा अनुदान, 40.98 करोड़ से अबूझमाड़ में खुलेगा कॉलेज; कैबिनेट के 4 बड़े फैसले
Chhattisgarh Cabinet Decisions 2026 : गांवों में नलजल योजना के लिए मिलेगा अनुदान, 40.98 करोड़ से अबूझमाड़ में खुलेगा कॉलेज; कैबिनेट के 4 बड़े फैसले

ग्रामीण परिवारों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के…

Anand Kukreja Extortion Case : 25 करोड़ की फिरौती मामले में पुलिस महकमे पर गिरी गाज, इंस्पेक्टर विनीत दुबे सस्पेंड
Anand Kukreja Extortion Case : 25 करोड़ की फिरौती मामले में पुलिस महकमे पर गिरी गाज, इंस्पेक्टर विनीत दुबे सस्पेंड

आनंद कुकरेजा रंगदारी मामले ( Anand Kukreja Extortion…

Chhattisgarh Weather Alert : तूफान अकवान का असर! 20-21 नवंबर को छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी, 50 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Chhattisgarh Weather Alert : तूफान अकवान का असर! 20-21 नवंबर को छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी, 50 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अकवान…

Ramen Deka Retirement : राज्यपाल रमेन डेका का बड़ा ऐलान, 2029 में सार्वजनिक जीवन से ले लेंगे संन्यास
Ramen Deka Retirement : राज्यपाल रमेन डेका का बड़ा ऐलान, 2029 में सार्वजनिक जीवन से ले लेंगे संन्यास

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका (Ramen Deka Retirement)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?