सीजी भास्कर, 18 नवम्बर । छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय है। कलेक्टर रेना जमील ने जिले के अलग-अलग धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। (Paddy Procurement Inspection)
यह भी पढ़ें : PM AASHA : पीएम आशा योजना से दलहन-तिलहन की होगी समर्थन मूल्य पर खरीदी, उपार्जन की फसलवार तिथियाँ घोषित
किसानों से सीधे बातचीत कर जानी धान बिक्री की समस्याएं : Paddy Procurement Inspection
इस दौरान उन्होंने किसानों से सीधे बातचीत की और धान बेचने में आ रही परेशानियों के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को खरीदी केंद्रों में किसी तरह की अनावश्यक परेशानी न हो और शासन के तय नियमों का पालन किया जाए।

धान खरीदी में लापरवाही और अनियमितता पर होगी सख्त कार्रवाई
उन्होंने साफ कहा कि धान खरीदी में लापरवाही और अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, अवैध धान परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए जिले में 4 चेक पोस्ट बनाए गए हैं। इनके जरिए धान के परिवहन पर निगरानी (Paddy Procurement Inspection) रखी जाएगी।
खरीदी केंद्रों में लगातार निगरानी कर रहा जिला प्रशासन
जिला प्रशासन का कहना है कि खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी (Paddy Procurement Inspection) की जा रही है।
यह भी पढ़ें : Balod News : धान खरीदी में गड़बड़ी पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन! 8 समितियों के कंप्यूटर ऑपरेटर बर्खास्त
ख़बरें और भी हैं :Chhattisgarh Dhan Kharidi 2026 : किसानों के लिए बड़ी खबर! 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 3100 रुपये भाव और 160 लाख टन का लक्ष्य


