सीजी भास्कर, मुंबई, 19 नवंबर 2026। मुंबई के भिंडी बाजार में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के पुश्तैनी घर (Dawood Ibrahim House Demolition) पर गुरुवार सुबह नगर निगम ने बुलडोजर कार्रवाई की। यह इमारत पाकमोडिया स्ट्रीट स्थित मुसफिखाना बिल्डिंग में है। इमारत को जर्जर घोषित कर सी-1 श्रेणी में रखा गया था। नगर निगम की टीम ने सुरक्षा कारणों से इसके खतरनाक हिस्से को हटाने की कार्रवाई शुरू की।
यह भी पढ़ें : Amit Baghel Bail : सुप्रीम कोर्ट से अमित बघेल को बड़ी राहत, 14 मामलों में नियमित जमानत; रायपुर से बाहर रहने की शर्त भी हटी
जर्जर दीवारों और छत से था खतरा
नगर निगम के मुताबिक, मुसफिखाना बिल्डिंग की दीवारें और छत काफी जर्जर हो चुकी थीं। इनके गिरने से हादसे की आशंका थी। इसी वजह से इमारत के जर्जर हिस्से को हटाया जा रहा है। दाऊद इब्राहिम के पुश्तैनी घर (Dawood Ibrahim House Demolition) पर हुई इस कार्रवाई को सुरक्षा के लिहाज से जरूरी बताया गया है।
यह भी पढ़ें : Cyclone Akvan Alert : 10 राज्यों में चक्रवात का खतरा, आंध्र-ओडिशा तट पर टकराने की आशंका; छत्तीसगढ़ में भी बारिश के आसार
इमारत में बनी मस्जिद नहीं गिराई जाएगी
मुसफिखाना बिल्डिंग में एक मस्जिद भी स्थित है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बुलडोजर कार्रवाई में मस्जिद को नहीं गिराया जाएगा। केवल इमारत के जर्जर हिस्से को हटाया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान किसी तरह का तनाव या अव्यवस्था न हो, इसके लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
यह भी पढ़ें : Mahadev Betting Case : आज कोर्ट में पेश होगा सौरभ चंद्राकर, शुभम सोनी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी
1993 मुंबई बम धमाकों के मामले में वांछित है दाऊद
गौरतलब है कि दाऊद इब्राहिम 1993 के मुंबई बम धमाकों से जुड़े मामले में भारत में वांछित है। धमाकों के बाद से वह देश छोड़कर फरार है। मुंबई के भिंडी बाजार स्थित उसका पुश्तैनी घर लंबे समय से चर्चा में रहा है। गुरुवार को नगर निगम की कार्रवाई के बाद यह इमारत एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है।
यह भी पढ़ें : Durg KCC Cheque Fraud : समिति प्रबंधक की सील लगाकर 42 किसानों के नाम जारी किए फर्जी चेक, कंप्यूटर ऑपरेटर पर FIR



