CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Kabra Elephant Rescue : 19 लोगों की जान लेने वाला कबरा हाथी बेड़ियों से हुआ आजाद, रेडियो कॉलर से रखी जा रही पल-पल की नजर

Kabra Elephant Rescue : 19 लोगों की जान लेने वाला कबरा हाथी बेड़ियों से हुआ आजाद, रेडियो कॉलर से रखी जा रही पल-पल की नजर

By Newsdesk Admin
20/11/2026
Share
Kabra Elephant Rescue : 19 लोगों की जान लेने वाला कबरा हाथी बेड़ियों से हुआ आजाद, रेडियो कॉलर से रखी जा रही पल-पल की नजर
Kabra Elephant Rescue : 19 लोगों की जान लेने वाला कबरा हाथी बेड़ियों से हुआ आजाद, रेडियो कॉलर से रखी जा रही पल-पल की नजर

सीजी भास्कर, अंबिकापुर, 20 नवंबर 2026। सरगुजा संभाग में 19 लोगों की जान ले चुके कबरा कान हाथी (Kabra Elephant Rescue) को वन विभाग की टीम ने बेड़ियों से आजाद कर दिया है। 18 नवंबर को ट्रैंकुलाइज करने के बाद उसे बेड़ियों में बांधकर रेडियो कॉलर पहनाया गया था। इसके बाद उसे जंगल में छोड़ दिया गया, लेकिन वह ज्यादा मूवमेंट नहीं कर पाया। अब वाइल्ड लाइफ की टीम रेडियो कॉलर और ड्रोन के जरिए उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही है। फिलहाल हाथी रामगढ़ पहाड़ी के पास मौजूद है।

Contents
  • रामगढ़ पहाड़ी पर मौजूद
  • बेड़ियों से किया आजाद
  • ड्रोन से भी निगरानी

यह भी पढ़ें : Premium Imported Liquor Price : भारत-ब्रिटेन ट्रेड डील का छत्तीसगढ़ में दिखा असर, जॉनी वॉकर समेत 33 विदेशी शराब ब्रांड सस्ते, जानें कितने घटे दाम

रामगढ़ पहाड़ी पर मौजूद

कबरा कान हाथी सूरजपुर जिले से निकलकर 12 नवंबर को सरगुजा जिले के उदयपुर वन परिक्षेत्र में पहुंचा था। इस दौरान उसने एक महिला की जान ले ली थी, जबकि हमले में एक अन्य महिला का पैर टूट गया था। इसके बाद वन विभाग की टीम उसे पकड़ने और ट्रैंकुलाइज करने की कोशिश में जुट गई थी। इसी बीच कबरा हाथी 17 हाथियों के झुंड में शामिल हो गया था। दल के साथ लगातार लोकेशन बदलने के कारण वन विभाग की टीम को उसे ट्रैंकुलाइज करने में परेशानी हुई। करीब पांच दिन तक प्रयास के बाद 18 नवंबर को छठे दिन कुमकी हाथियों तीरथ राम और दुर्योधन की मदद से वन विशेषज्ञों की टीम ने दोपहर करीब 12:30 बजे रामगढ़ पहाड़ी के नीचे उसे ट्रैंकुलाइज कर लिया।

यह भी पढ़ें : Digital Crop Survey : किसी का रकबा शून्य, किसी की जमीन गोवा में दर्ज! गिरदावरी की गड़बड़ी से अटके धान खरीदी के टोकन

बेड़ियों से किया आजाद

बेहोशी की हालत में आने के बाद कबरा हाथी को बेड़ियों में बांधा गया और रेडियो कॉलर पहनाया गया। इसके बाद उसे जंगल में छोड़ दिया गया था। वन विभाग की योजना के अनुसार, वाइल्ड लाइफ की टीम को कुछ दिनों तक उसके व्यवहार और गतिविधियों का अध्ययन करना था। हालांकि, ट्रैंकुलाइज किए जाने के दूसरे दिन यानी 19 नवंबर को ही उसे बेड़ियों से आजाद कर दिया गया। Kabra Elephant Rescue के बाद फिलहाल हाथी रामगढ़ पहाड़ी पर छोटे तुर्रा की खाई के आसपास मौजूद है। 20 नवंबर को दिनभर उसकी लोकेशन में कोई खास बदलाव दर्ज नहीं किया गया। रेडियो कॉलर के जरिए टीम को उसकी स्थिति की लगातार जानकारी मिल रही है।

यह भी पढ़ें : Balodabazar Crop Diversification : गर्मी में धान की खेती पर प्रशासन की रोक जैसी अपील, इन फसलों से बचाएं पानी और पाएं बेहतर मुनाफा

ड्रोन से भी निगरानी

वन विभाग और वाइल्ड लाइफ की टीम रेडियो कॉलर के साथ ड्रोन की मदद से भी कबरा हाथी पर नजर रख रही है। टीम उसके व्यवहार और मूवमेंट का अध्ययन कर रही है, ताकि आगे की कार्रवाई को लेकर उचित निर्णय लिया जा सके। अधिकारियों के अनुसार, जब तक हाथी पहाड़ी से नीचे नहीं उतरता, तब तक आगे की कार्रवाई को लेकर निर्णय नहीं लिया जाएगा। फिलहाल टीम उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Tatkal Ticket Black Marketing : तत्काल टिकट के लिए यात्रियों से 500 रुपये की वसूली, रेलवे कर्मचारी को मिलता था कमीशन; आरपीएफ ने पकड़ा

Budget 2026-27 Reactions : छत्तीसगढ़ से आया समर्थन, रमन सिंह से धरमलाल कौशिश तक बोले– विकास की रफ्तार तय करेगा बजट
Dongri Tola Water Conservation : 3 हजार ट्रेंच से सहेजेंगे 24.30 लाख लीटर पानी, 250 परिवारों को मिलेगी राहत
Chhattisgarh Cabinet Meeting : नवा रायपुर में आज कैबिनेट की बड़ी बैठक, नए सीएस विकास शील का स्वागत, जैन को विदाई
Murumsilli Dam : 103 साल पुराना मुरूमसिल्ली बांध को लेकर अफवाहों पर जल संसाधन विभाग ने लगाया विराम!
Jhiram Ghati Case : NIA फैसले के बाद कांग्रेस के 3 बड़े फैसले, पीड़ित परिवारों के साथ दिल्ली जाएगी पार्टी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kabra Elephant Rescue : 19 लोगों की जान लेने वाला कबरा हाथी बेड़ियों से हुआ आजाद, रेडियो कॉलर से रखी जा रही पल-पल की नजर
Kabra Elephant Rescue : 19 लोगों की जान लेने वाला कबरा हाथी बेड़ियों से हुआ आजाद, रेडियो कॉलर से रखी जा रही पल-पल की नजर

सरगुजा संभाग में 19 लोगों की जान ले…

Premium Imported Liquor Price : भारत-ब्रिटेन ट्रेड डील का छत्तीसगढ़ में दिखा असर, जॉनी वॉकर समेत 33 विदेशी शराब ब्रांड सस्ते, जानें कितने घटे दाम
Premium Imported Liquor Price : भारत-ब्रिटेन ट्रेड डील का छत्तीसगढ़ में दिखा असर, जॉनी वॉकर समेत 33 विदेशी शराब ब्रांड सस्ते, जानें कितने घटे दाम

भारत और ब्रिटेन के बीच हुए मुक्त व्यापार…

Digital Crop Survey : किसी का रकबा शून्य, किसी की जमीन गोवा में दर्ज! गिरदावरी की गड़बड़ी से अटके धान खरीदी के टोकन
Digital Crop Survey : किसी का रकबा शून्य, किसी की जमीन गोवा में दर्ज! गिरदावरी की गड़बड़ी से अटके धान खरीदी के टोकन

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी (Digital Crop Survey) के…

Balodabazar Crop Diversification : गर्मी में धान की खेती पर प्रशासन की रोक जैसी अपील, इन फसलों से बचाएं पानी और पाएं बेहतर मुनाफा
Balodabazar Crop Diversification : गर्मी में धान की खेती पर प्रशासन की रोक जैसी अपील, इन फसलों से बचाएं पानी और पाएं बेहतर मुनाफा

फसल विविधीकरण (Balodabazar Crop Diversification) से जल संरक्षण…

Chhattisgarh Tatkal Ticket Black Marketing : तत्काल टिकट के लिए यात्रियों से 500 रुपये की वसूली, रेलवे कर्मचारी को मिलता था कमीशन; आरपीएफ ने पकड़ा
Chhattisgarh Tatkal Ticket Black Marketing : तत्काल टिकट के लिए यात्रियों से 500 रुपये की वसूली, रेलवे कर्मचारी को मिलता था कमीशन; आरपीएफ ने पकड़ा

तत्काल रेल टिकटों की कालाबाजारी (Chhattisgarh Tatkal Ticket…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?