सीजी भास्कर, 22 नवंबर| धमतरी में आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई योजनाएं (Chhattisgarh Paddy Procurement) चला रही है। कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपए की आदान सहायता दी जा रही है। वहीं, धान के बदले दूसरी फसल लेने वाले किसानों को 15 हजार रुपए प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

गन्ना किसानों को 425 रुपए प्रति क्विंटल भुगतान Chhattisgarh Paddy Procurement
शर्मा ने बताया कि सरकार गन्ना किसानों को 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से भुगतान कर रही है। इसके अलावा दलहन और तिलहन की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है। कोदो, कुटकी और रागी का उपार्जन भी किया जा रहा है।
दूसरी फसलों की खेती को बढ़ावा देने पर जोर
पूर्व विधायक ने कहा कि धान के अलावा दलहन, तिलहन, मक्का और अन्य फसलों का उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे खेती के नए विकल्प खुलेंगे और किसानों की आमदनी बढ़ाने में मदद मिलेगी।
जरूरत के अनुसार बढ़ सकती है धान खरीदी की अवधि
धान खरीदी की तारीख बढ़ाने के सवाल पर शिवरतन शर्मा ने कहा कि जरूरत और खरीदी व्यवस्था को देखते हुए सरकार इसकी अवधि बढ़ाने पर विचार कर सकती है। हालांकि, उन्होंने तारीख बढ़ाने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की।
प्रेस वार्ता के दौरान शर्मा ने राज्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी। साथ ही कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा सरकार के फैसलों को किसानों के हित में बताया।
खबरें और भी हैं : Mungeli Police : ऑपरेशन बाज में मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार स्थायी वारंटी गिरफ्तार; जुआ खेलते दो आरोपी भी पकड़े


