CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Application Writer Fees : अर्जी लिखवाने के अब देने होंगे सिर्फ 5 रुपए प्रति पेज, मनमानी वसूली पर लगेगी रोक; जानें नए नियम

Chhattisgarh Application Writer Fees : अर्जी लिखवाने के अब देने होंगे सिर्फ 5 रुपए प्रति पेज, मनमानी वसूली पर लगेगी रोक; जानें नए नियम

By Newsdesk Admin
22/11/2026
Share
Chhattisgarh Application Writer Fees : अर्जी लिखवाने के अब देने होंगे सिर्फ 5 रुपए प्रति पेज, मनमानी वसूली पर लगेगी रोक; जानें नए नियम
Chhattisgarh Application Writer Fees : अर्जी लिखवाने के अब देने होंगे सिर्फ 5 रुपए प्रति पेज, मनमानी वसूली पर लगेगी रोक; जानें नए नियम

सीजी भास्कर, रायपुर, 22 नवंबर 2026। जमीन, नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन जैसे राजस्व मामलों में सरकारी दफ्तरों में आवेदन लिखवाने के नाम पर अब मनमानी वसूली नहीं हो सकेगी। छत्तीसगढ़ सरकार ने अर्जी लेखकों की फीस और कामकाज के लिए नए नियम लागू कर दिए हैं। अब अर्जी लेखक (Chhattisgarh Application Writer Fees) अधिकतम 5 रुपए प्रति पेज ही ले सकेंगे। इसके बदले आवेदक को रसीद देना भी अनिवार्य होगा।

Contents
  • राजपत्र में नए नियम
  • 21 साल उम्र जरूरी
  • पहले एक साल का लाइसेंस
  • ज्यादा फीस पर कार्रवाई

यह भी पढ़ें : Mayor Councillor Fund Chhattisgarh : महापौर-पार्षद निधि पर ब्रेक से वार्डों में काम ठप! विपक्ष के साथ सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधि भी परेशान

राजपत्र में नए नियम

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता, 1959 के तहत अर्जी लेखकों का अनुपालन और उनके आचरण का विनियमन नियम, 2026 राजपत्र में प्रकाशित किया है। प्रकाशन की तारीख से ये नियम प्रभावी हो गए हैं। इसके तहत राजस्व अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए जाने वाले आवेदन, अपील, पुनरीक्षण और पुनर्विलोकन की अर्जियां निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार लिखनी होंगी। अर्जी लेखकों को तय दर से अधिक शुल्क लेने की अनुमति नहीं होगी।

यह भी पढ़ें :Sakti Bus Accident : रामसप्ताह में शामिल होने निकले तीन लोगों की दर्दनाक मौत, रांग साइड से आ रही बस ने बाइक को मारी टक्कर

21 साल उम्र जरूरी

नए नियमों के मुताबिक अर्जी लेखक बनने के लिए संबंधित जिले के कलेक्टर से लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। इसके लिए आवेदक की उम्र कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए। उसे स्थानीय आधिकारिक भाषा में साफ-सुथरी लिखावट के साथ संक्षिप्त और स्पष्ट आवेदन लिखना आना जरूरी है। इसके अलावा आवेदक को छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता, राजस्व पुस्तक परिपत्र और न्यायालय शुल्क अधिनियम सहित संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी भी होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें :Sai Baba 101st Birth Anniversary Bhilai : कल प्रशांति मंदिर में सजेगी भजन संध्या, दार्जिलिंग के गायक अनीश तमांग देंगे प्रस्तुति

पहले एक साल का लाइसेंस

शुरुआत में अर्जी लेखक को एक साल के लिए लाइसेंस दिया जाएगा। इस अवधि में उसके कामकाज और कानूनी प्रावधानों की जानकारी से संतुष्ट होने पर कलेक्टर स्थायी लाइसेंस जारी कर सकेंगे। अर्जी लेखकों को प्रत्येक आवेदन का रिकॉर्ड रखना होगा। साथ ही हर अर्जी पर अपना लाइसेंस नंबर, हस्ताक्षर और निर्धारित शुल्क दर्ज करना अनिवार्य होगा। इससे आवेदक को यह जानकारी रहेगी कि आवेदन किसने लिखा है और इसके लिए कितनी फीस ली गई है।

यह भी पढ़ें :Chhattisgarh Energy Conservation Painting Competition : रंगों से बच्चों ने दिया ऊर्जा बचाने का संदेश, पाखी भगत और प्रिंस पटेल ने जीता पहला स्थान

ज्यादा फीस पर कार्रवाई

नए नियमों में अर्जी लेखकों को आवेदन में गैरजरूरी कानूनी दलीलें, फैसलों के उद्धरण और अनावश्यक बातें लिखने से रोका गया है। यदि आवेदन में गड़बड़ी या अनावश्यक सामग्री पाई जाती है तो राजस्व अधिकारी बिना अतिरिक्त शुल्क लिए उसे दोबारा लिखने का आदेश दे सकेंगे। वहीं, निर्धारित दर से अधिक फीस वसूलने की शिकायत मिलने पर अधिकारी सुनवाई कर सकते हैं। जांच के बाद अतिरिक्त वसूली गई रकम लौटाने और शुल्क कम कराने का आदेश भी दिया जा सकेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले अर्जी लेखक का लाइसेंस निलंबित भी किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana : शादी का सीजन शुरू, लेकिन आधार सत्यापन की व्यवस्था गायब! आवेदन करने वाले जोड़े परेशान

Crop-Insurance-Scheme : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि
Traffic Violation DANTEWADA : चारपहिया पर स्टंट कर मचाया बवाल, इंस्टा वीडियो से पहुंची जेल के करीब युवती!
CG News : अदानी ने छत्तीसगढ़ में खरीदा एक और पावर प्लांट, आज से मालिक कोरबा के पताढ़ी लैंको पॉवर प्लांट के बने मालिक, 4 हजार करोड़ में हुई डील, NTPC के बाद छत्तीसगढ़ में दूसरा सबसे बड़ा बिजली उत्पादक समूह बना
छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने शुरू की डिजिटल व्यवस्था: देश का पहला बोर्ड बना, मस्जिदों-मदरसों के खुले खाते, जानिए कहां कितनी संपत्ति…
Police Constable Recruitment CG: गृहमंत्री के बंगले तक पहुंचा अभ्यर्थियों का सवाल, आरक्षक भर्ती पर खुली बातचीत

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Application Writer Fees : अर्जी लिखवाने के अब देने होंगे सिर्फ 5 रुपए प्रति पेज, मनमानी वसूली पर लगेगी रोक; जानें नए नियम
Chhattisgarh Application Writer Fees : अर्जी लिखवाने के अब देने होंगे सिर्फ 5 रुपए प्रति पेज, मनमानी वसूली पर लगेगी रोक; जानें नए नियम

अब अर्जी लेखक (Chhattisgarh Application Writer Fees) अधिकतम…

Mayor Councillor Fund Chhattisgarh : महापौर-पार्षद निधि पर ब्रेक से वार्डों में काम ठप! विपक्ष के साथ सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधि भी परेशान
Mayor Councillor Fund Chhattisgarh : महापौर-पार्षद निधि पर ब्रेक से वार्डों में काम ठप! विपक्ष के साथ सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधि भी परेशान

छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में महापौर और पार्षद…

Sakti Bus Accident : रामसप्ताह में शामिल होने निकले तीन लोगों की दर्दनाक मौत, रांग साइड से आ रही बस ने बाइक को मारी टक्कर
Sakti Bus Accident : रामसप्ताह में शामिल होने निकले तीन लोगों की दर्दनाक मौत, रांग साइड से आ रही बस ने बाइक को मारी टक्कर

इस दर्दनाक हादसे (Sakti Bus Accident) के बाद…

Sai Baba 101st Birth Anniversary Bhilai : कल प्रशांति मंदिर में सजेगी भजन संध्या, दार्जिलिंग के गायक अनीश तमांग देंगे प्रस्तुति
Sai Baba 101st Birth Anniversary Bhilai : कल प्रशांति मंदिर में सजेगी भजन संध्या, दार्जिलिंग के गायक अनीश तमांग देंगे प्रस्तुति

सात दिवसीय साईं सप्ताह (Sai Baba 101st Birth…

Chhattisgarh Energy Conservation Painting Competition : रंगों से बच्चों ने दिया ऊर्जा बचाने का संदेश, पाखी भगत और प्रिंस पटेल ने जीता पहला स्थान
Chhattisgarh Energy Conservation Painting Competition : रंगों से बच्चों ने दिया ऊर्जा बचाने का संदेश, पाखी भगत और प्रिंस पटेल ने जीता पहला स्थान

विद्युत मंत्रालय के तत्वावधान में राज्य स्तरीय चित्रकला…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?