सीजी भास्कर, 22 नवंबर| बिलासपुर में छत्तीसगढ़ का दूसरा सबसे बड़ा एसपी कार्यालय बनकर तैयार (Bilaspur SP Office) हो गया है। तीन मंजिला इस आधुनिक भवन में 60 कमरे बनाए गए हैं। यहां से जिले के सभी थानों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीधे संपर्क किया जा सकेगा। इससे पुलिसिंग और प्रशासनिक कामकाज को गति मिलने की उम्मीद है।

सीसीटीएनएस-2 लैब और हाईटेक मीटिंग हॉल Bilaspur SP Office
नए भवन में आधुनिक चैंबर, हाईटेक मीटिंग हॉल और सीसीटीएनएस-2 लैब बनाई गई है। यहां अपराध और जांच से जुड़े रिकॉर्ड डिजिटल तरीके से उपलब्ध होंगे। थानेदारों को भी मुख्यालय पहुंचे बिना ऑनलाइन बैठकों में शामिल होने की सुविधा मिलेगी।
आम लोगों के लिए अलग विजिटर रूम
कार्यालय के ग्राउंड फ्लोर पर आम नागरिकों के लिए अलग विजिटर रूम बनाया (Bilaspur SP Office) गया है। इसके अलावा परिसर में कैंटीन की सुविधा भी रहेगी, जिससे यहां आने वाले लोगों और कर्मचारियों को सहूलियत मिलेगी।
यह भी पढ़ें : Mungeli Police : ऑपरेशन बाज में मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार स्थायी वारंटी गिरफ्तार; जुआ खेलते दो आरोपी भी पकड़े
25 नवंबर को लोकार्पण की संभावना
नए भवन का लोकार्पण 25 नवंबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों होने की संभावना जताई (Bilaspur SP Office) जा रही है। हालांकि, कार्यक्रम को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
खबरें और भी हैं : Chhattisgarh Paddy Procurement :धान खरीदी की तारीख बढ़ाने पर विचार कर सकती है सरकार, किसानों को मिल रही 13,839 रुपए प्रति एकड़ सहायता


