सीजी भास्कर, रायपुर, 24 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। बारिश का दौर थमने के बाद अब रात की ठंड बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों में उत्तरी छत्तीसगढ़ के न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इस बदलाव (Chhattisgarh Weather Update) का असर खासतौर पर उत्तरी इलाकों में महसूस होगा।
यह भी पढ़ें : Matanar Hills Bastar : बादलों के बीच सूर्योदय का नजारा, बस्तर की यह पहाड़ी बनी पर्यटकों की नई पसंद, जानिए कैसे पहुंचें
पेंड्रा में घना कोहरा
प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में सुबह के समय कोहरे का असर दिखने लगा है। पेंड्रा में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा, जिससे सड़कों पर दृश्यता कम हो गई। वाहन चालकों को फॉग लाइट जलाकर सफर करना पड़ा। वहीं अंबिकापुर में भी सुबह धुंध देखने को मिली।
यह भी पढ़ें : Bijapur Plantation Scam : 74 हजार पौधे लगाने के नाम पर 16.73 करोड़ खर्च! कांग्रेस विधायक ने उठाए 6 सवाल, जांच की मांग
रायपुर में रात गर्म
राजधानी रायपुर में रात का न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक है। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और बिलासपुर में 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज हुआ।
फिलहाल बारिश के आसार नहीं
मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम प्रणाली नहीं है। अगले 24 घंटे मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी से आए चक्रवाती सिस्टम का असर कमजोर पड़ने के बाद बारिश की गतिविधियां लगभग थम गई हैं।
उत्तर में बढ़ेगी ठिठुरन
लगातार बादल छाए रहने के कारण पहले रात का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ था। अब बादल छंटने के साथ दिन का तापमान बढ़ रहा है, जबकि रात में ठंड बढ़ने की संभावना है। अगले तीन दिनों में उत्तरी छत्तीसगढ़ के न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट (Chhattisgarh Weather Update) आने का अनुमान है। वहीं प्रदेश के बाकी हिस्सों में अगले पांच दिनों तक रात के तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
यह भी पढ़ें : Bilaspur Road Accident : महामाया मंदिर दर्शन को निकले युवाओं की कार ट्रेलर में घुसी, 23 वर्षीय युवती की मौत; 6 घायल



