सीजी भास्कर, 25 नवम्बर । सोचिए, आप टीवी चालू करें और स्क्रीन पर आने वाले शो में हीरो का किरदार आपका ही हो! आपकी फोटो से बना डिजिटल अवतार और आपकी ही आवाज में डायलॉग… गूगल का एक नया AI आइडिया ऐसा ही कुछ कर सकता है। (Google AI Personalized TV Shows)
गूगल के पेटेंट में ‘My Channel’ तकनीक का जिक्र : Google AI Personalized TV Shows
गूगल के एक पेटेंट में ‘My Channel’ नाम की तकनीक का जिक्र किया गया है। इसके जरिए AI यूजर की उम्र, पसंद और पहले देखे गए वीडियो के आधार पर अलग-अलग शो और कहानियां तैयार कर सकेगा।
यह भी पढ़ें : Sanjay Dutt Rejected Films: जब संजय दत्त ने ठुकराईं सुपरहिट फिल्में, दूसरों की किस्मत चमका गए ‘संजू बाबा’

आपकी फोटो से बनेगा AI डिजिटल किरदार
खास बात यह है कि AI आपकी फोटो से डिजिटल किरदार बना सकता है और आपकी आवाज का इस्तेमाल कर उसे डायलॉग भी बुलवा सकता है। उदाहरण के तौर पर, अगर आपको क्रिकेट पसंद है, तो AI ऐसा शो बना सकता है, जिसमें आपका डिजिटल अवतार स्टेडियम में बैठकर भारतीय टीम को चीयर करता नजर आए।
यह भी पढ़ें : Dhurandhar Movie : पैन-इंडिया एक्शन का फॉर्मूला टूटा, साउथ सिनेमा से आगे निकला धुरंधर
यूजर की पसंद के मुताबिक दिखाए जा सकेंगे विज्ञापन : Google AI Personalized TV Shows
इस तकनीक में यूजर की पसंद के हिसाब से विज्ञापन दिखाने का विकल्प भी शामिल है। हालांकि, फिलहाल इसे बाजार में लाने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, पेटेंट आवेदन को अमेरिकी पेटेंट कार्यालय ने खारिज कर दिया है।
यानी अभी यह सिर्फ एक तकनीकी विचार है, जिसे भविष्य में टीवी देखने का अंदाज बदलने की क्षमता रखने वाला माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें : Yogi Babu 11 Roles : 11 किरदार, एक ही कलाकार! क्या योगी बाबू तोड़ेंगे कमल हासन और संजीव कुमार का रिकॉर्ड
ख़बरें और भी हैं :Daadi Ki Shaadi Trailer : फिल्म ‘दादी की शादी’ का ट्रेलर रिलीज, कपिल शर्मा की कॉमेडी से लोट-पोट हुए फैंस



