CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Durg School Inspection : सेजस मर्रा में शिक्षक गायब, प्राचार्य भी नदारद; पहली से पांचवीं तक खाली मिलीं कक्षाएं

Durg School Inspection : सेजस मर्रा में शिक्षक गायब, प्राचार्य भी नदारद; पहली से पांचवीं तक खाली मिलीं कक्षाएं

By Newsdesk Admin
25/11/2026
Share
Durg School Inspection : सेजस मर्रा में शिक्षक गायब, प्राचार्य भी नदारद; पहली से पांचवीं तक खाली मिलीं कक्षाएं
Durg School Inspection : सेजस मर्रा में शिक्षक गायब, प्राचार्य भी नदारद; पहली से पांचवीं तक खाली मिलीं कक्षाएं

सीजी भास्कर, दुर्ग, 25 नवंबर 2026। दुर्ग जिले के स्कूलों में शैक्षणिक व्यवस्था (Durg School Inspection) की हकीकत जानने निकले संयुक्त संचालक शिक्षा के आकस्मिक निरीक्षण में बड़ी लापरवाही सामने आई है। पाटन विकासखंड के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजस) मर्रा में शिक्षक कक्षाओं से नदारद मिले, जबकि प्राचार्य भी स्कूल में मौजूद नहीं थे। संयुक्त संचालक केवी राव ने पांच शिक्षकों को चेतावनी पत्र जारी किया है। प्राचार्य को भी कड़ी चेतावनी दी गई है। इस दौरान मरोदा टैंक के सरकारी स्कूल का भी निरीक्षण किया गया।

Contents
  • कक्षाओं से गायब शिक्षक
  • दसवीं के बच्चों को किताबें नहीं
  • खुला साइंस म्यूजियम
  • मरोदा टैंक में भी सवाल

यह भी पढ़ें : Father Murder : शराब पीने से रोका तो बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, रायगढ़ में 62 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या

 

कक्षाओं से गायब शिक्षक

सेजस मर्रा के निरीक्षण के दौरान प्राचार्य सुरेश कुमार त्रिपाठी अनुपस्थित पाए गए। पहली से पांचवीं तक किसी भी कक्षा में शिक्षक मौजूद नहीं थे। कुछ शिक्षक स्टाफ रूम में बैठे मिले, जबकि कुछ स्कूल परिसर में इधर-उधर घूम रहे थे। इस स्थिति पर संयुक्त संचालक ने नाराजगी जताते हुए शिक्षकों को फटकार लगाई। लापरवाही को लेकर शिक्षिका नसीम फातिमा खान, सोनी दुबे, पूनम प्रसाद, आंचल वर्मा और शुभम चौरे को चेतावनी पत्र जारी किया गया। भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा मिलने पर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

 

यह भी पढ़ें : Jashpur PM Janman Bridge : आदिवासी इलाकों की बदलेगी तस्वीर, 16 करोड़ से बनेंगे 5 बड़े पुल, जानिए किन गांवों को मिलेगा फायदा

 

दसवीं के बच्चों को किताबें नहीं

निरीक्षण में सामने आया कि कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों को गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की पुस्तकें अब तक नहीं मिली थीं। पाटन के विकासखंड शिक्षा अधिकारी से चर्चा में पता चला कि प्राचार्य की ओर से पुस्तकों की मांग ही नहीं भेजी गई थी। वहीं, अलग-अलग कक्षाओं की अतिरिक्त पुस्तकें साइंस म्यूजियम कक्ष में रखी मिलीं। इन्हें जरूरतमंद स्कूलों तक भेजने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन उनका पालन नहीं हुआ। इसके अलावा शासन के निर्धारित क्रम के अनुसार प्रार्थना नहीं कराने और लाउडस्पीकर का इस्तेमाल नहीं करने जैसी अनियमितताएं भी सामने आईं। इन सभी मामलों में प्राचार्य को कड़ी चेतावनी दी गई।

 

यह भी पढ़ें : Dhamtari Fish Feed Centers : हर विकासखंड में खुलेंगे मछली दाना केंद्र, अब मत्स्य पालकों को नहीं जाना पड़ेगा जिला मुख्यालय

 

खुला साइंस म्यूजियम

स्कूल में स्थापित साइंस म्यूजियम भी बंद मिला। विद्यार्थियों ने बताया कि उद्घाटन के बाद उन्हें केवल एक दिन म्यूजियम दिखाया गया था। निरीक्षण के दौरान इसे खुलवाया गया तो विद्यार्थी उत्साह के साथ वहां रखे उपकरण देखने पहुंचे और गतिविधियों में हिस्सा लिया। संयुक्त संचालक ने प्रभारी विज्ञान शिक्षक को निर्देश दिया कि सप्ताह में कम से कम एक दिन म्यूजियम खोला जाए। सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों को बारी-बारी से वहां अवलोकन कराया जाए, ताकि वे विज्ञान से जुड़ी गतिविधियों को समझ सकें।

 

यह भी पढ़ें : Mahasamund Grafted Brinjal Farming : धान छोड़ ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से किसान ने कमाए 2.43 लाख रुपये, 0.40 हेक्टेयर में अपनाई उन्नत तकनीक

 

मरोदा टैंक में भी सवाल

दूसरी ओर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मरोदा टैंक में कक्षाएं व्यवस्थित रूप से संचालित मिलीं। यहां कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों से परीक्षा की तैयारी और ब्लूप्रिंट के आधार पर पढ़ाई को लेकर सवाल किए गए। विद्यार्थियों के जवाब संतोषजनक नहीं रहे। इससे पता चला कि उन्हें परीक्षा के ब्लूप्रिंट की पर्याप्त जानकारी नहीं है। संयुक्त संचालक ने शिक्षकों और विद्यार्थियों को ब्लूप्रिंट की जानकारी दी। साथ ही सभी बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को इसके आधार पर परीक्षा की तैयारी कराने के निर्देश दिए।

 

यह भी पढ़ें : Vinod Chandrakar Vote Bachao Campaign : हर वोट की सुरक्षा ही देश की सुरक्षा, भलेसर-कनेकेरा में पूर्व विधायक ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को किया जागरूक

 

Kedar Kashyap Statement : भूपेश बघेल के ‘ऑफर’ वाले बयान पर केदार कश्यप का तीखा पलटवार, बोले– न छत्तीसगढ़ को जरूरत, न भाजपा को
Durg Drug Peddlers Arrested : दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 नशा तस्कर गिरफ्तार
Missing Youth Murder Case : बलरामपुर में लापता युवक का कटा सिर दफन मिला, धड़ की तलाश में जुटी पुलिस
Winter Update : छत्तीसगढ़ समेत 10 से ज्यादा राज्यों में शीतलहर का अलर्ट, जानें कैसा रहने वाला है आपके शहर के मौसम का हाल
किसी की हिम्मत नहीं कि मुझे छू सके, मैं तो मौत से भी नहीं डरता’ ED की जांच पर बोले पूर्व CM भूपेश बघेल

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chandlidih Eco Tourism : छत्तीसगढ़ में घूमने के लिए मिला नया ठिकाना, रामनामी संस्कृति के साथ नौकायन और पहाड़ों की सैर का मिलेगा मौका
Chandlidih Eco Tourism : छत्तीसगढ़ में घूमने के लिए मिला नया ठिकाना, रामनामी संस्कृति के साथ नौकायन और पहाड़ों की सैर का मिलेगा मौका

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ विकासखंड स्थित चंदलीडीह में…

Narayanpur Fish Farming : धान की खेती के साथ मछली पालन से चमकी किस्मत
Narayanpur Fish Farming : धान की खेती के साथ मछली पालन से चमकी किस्मत

बेलगांव के किसान नीलकंठ नाग ने धान की…

Dharohar Portal Chhattisgarh : अब घर बैठे तैयार होंगे रजिस्ट्री के दस्तावेज, रायपुर में शुरू हुआ नए पोर्टल का ट्रायल
Dharohar Portal Chhattisgarh : अब घर बैठे तैयार होंगे रजिस्ट्री के दस्तावेज, रायपुर में शुरू हुआ नए पोर्टल का ट्रायल

छत्तीसगढ़ में जमीन और मकान की रजिस्ट्री (Chhattisgarh…

Chhattisgarh Agriculture Export : छत्तीसगढ़ के सुगंधित चावल अब पहुंचेंगे यूरोप! स्पेन में वैश्विक बाजार के लिए बनी रणनीति
Chhattisgarh Agriculture Export : छत्तीसगढ़ के सुगंधित चावल अब पहुंचेंगे यूरोप! स्पेन में वैश्विक बाजार के लिए बनी रणनीति

 छत्तीसगढ़ के पारंपरिक सुगंधित चावल और विशिष्ट कृषि…

Sakti Gambling Raid Case : जुआ पकड़ने गई पुलिस की कार्रवाई पर बवाल, युवक की मौत के बाद प्रशिक्षु SI निलंबित
Sakti Gambling Raid Case : जुआ पकड़ने गई पुलिस की कार्रवाई पर बवाल, युवक की मौत के बाद प्रशिक्षु SI निलंबित

सक्ती जिले के हसौद थाना क्षेत्र में जुआ…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?