सीजी भास्कर, 26 नवम्बर । बेमेतरा जिले की टेलका सेवा सहकारी समिति में कंप्यूटर ऑपरेटर के तबादले को लेकर किसानों ने नाराजगी जताई है। किसानों और ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर ऑपरेटर हेमंत साहू को वापस टेलका समिति में पदस्थ करने की मांग की है। (Telka Paddy Cooperative Protest)
यह भी पढ़ें : Fraud Payment DSC : फंड में हेरफेर कर लाखों का गबन, कंप्यूटर ऑपरेटर बर्खास्त
टेलका सेवा सहकारी समिति के किसानों ने जताई नाराजगी : Telka Paddy Cooperative Protest
हेमंत साहू करीब 10 साल से समिति में काम कर रहे थे। इस दौरान वे धान खरीदी, किसान पंजीयन, टोकन कटवाने और ऑनलाइन एंट्री जैसे जरूरी काम संभालते थे। अब उन्हें भड़दा समिति भेजे जाने का फैसला लिया गया है।

भड़दा समिति में संलग्नीकरण रद्द करने की मांग
किसानों का कहना है कि धान खरीदी के समय ऑपरेटर के हटने से पंजीयन, टोकन और ऑनलाइन प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। किसानों ने अधिकारियों से मांग की है कि हेमंत साहू का भड़दा समिति में संलग्नीकरण रद्द कर उन्हें दोबारा टेलका समिति में जिम्मेदारी दी जाए।
ख़बरें और भी हैं : Rojgar Mela 2026 : रायपुर में लगेगा बड़ा रोजगार मेला, 10 हजार युवाओं को नौकरी का मौका


