सीजी भास्कर, 27 नवंबर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज (Chhattisgarh Election 2026) हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग दिसंबर के पहले सप्ताह में चुनाव कार्यक्रम घोषित कर सकता है। जानकारी के मुताबिक, 2 या 3 दिसंबर को आचार संहिता लागू होने की संभावना है।

चार नगर निगमों में भी होगा चुनाव Chhattisgarh Election 2026
इस बार बिरगांव, भिलाई, भिलाई-चरोदा और रिसाली समेत चार नगर निगमों में चुनाव कराए जाएंगे। इसके अलावा प्रदेश के अन्य नगरीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायतों में भी मतदान होगा।
यह भी पढ़ें : Ramayana Movie : 27 देशों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी ‘रामायण’, रणबीर कपूर ने बनाया रिकॉर्ड
30 नवंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची
30 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद आयोग चुनाव कार्यक्रम जारी कर सकता है। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में मतदान होने की संभावना जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें : Bilaspur Crime News : बिलासपुर में 17 साल की किशोरी की संदिग्ध मौत, मां ने युवक पर लगाया मारपीट कर हत्या का आरोप
1231 पदों के लिए होगा मतदान
नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को मिलाकर कुल 1231 पदों के लिए मतदान कराया जाना है। फिलहाल राजनीतिक दलों और दावेदारों की नजरें राज्य निर्वाचन आयोग की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं।
खबरें और भी हैं : Bilaspur Fraud Case : बिलासपुर में रोहरा ब्रदर्स पर 48.90 लाख की ठगी का केस, रकम दोगुनी करने का दिया था झांसा


