सीजी भास्कर, 19 सितंबर : मिशन अमृत 2.0 के तहत अहिवारा, मुंगेली और कांकेर में आधुनिक उद्यान विकसित किए जाएंगे। तीनों परियोजनाओं के लिए कुल 7 करोड़ 29 लाख 24 हजार रुपए की स्वीकृति (Mission Amrit 2.0) दी गई है। इन उद्यानों में कुल 8,732 पौधे लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि शहरों में नागरिकों को स्वच्छ, हरित और सुविधायुक्त सार्वजनिक स्थल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। नए उद्यानों में बच्चों के लिए खेल क्षेत्र, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए ओपन जिम, पाथवे और विश्राम स्थल जैसी सुविधाएं विकसित होंगी।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Industrial Investment : 8.23 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 33 जिलों में खुलेंगे उद्यमिता विकास केंद्र
एक साल में पूरा होगा निर्माण
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के निर्देशन में इन उद्यानों का निर्माण एक वर्ष के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। निर्माण के बाद पांच वर्षों तक चयनित एजेंसी इनका संचालन और संधारण करेगी। तीनों उद्यानों में आधुनिक सार्वजनिक सुविधाएं (Modern Public Parks) विकसित की जाएंगी। इनमें प्ले-एरिया, खेल उपकरण, ओपन जिम, पाथवे, बैठने की जगह, प्रकाश व्यवस्था, टॉयलेट ब्लॉक और गजेबो शामिल हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था भी होगी।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Road Repair : बारिश से खराब सड़कें 15 अक्टूबर तक होंगी दुरुस्त, उप मुख्यमंत्री साव ने जताई नाराजगी
अहिवारा में 2.07 करोड़ से बनेगा उद्यान
अहिवारा नगर पालिका के वार्ड क्रमांक-1 स्थित शीतला मंदिर क्षेत्र में 0.52 एकड़ जमीन पर उद्यान विकसित होगा। इसके लिए 2 करोड़ 7 लाख 48 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। यहां करीब 2,115 पौधे लगाए जाएंगे। सोलर लाइट, बच्चों के खेल क्षेत्र, ओपन जिम, बैठने की जगह और पाथवे के साथ टॉयलेट ब्लॉक, गजेबो और वर्षा जल संचयन की सुविधा विकसित की जाएगी।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Cancer Conclave 2026 : नवा रायपुर में 5 हजार बेड की मेडिसिटी, कैंसर मरीजों का बनेगा डेटाबेस
मुंगेली में सबसे बड़ा हरित परिसर
मुंगेली नगर पालिका के पेंड्राकांपा स्थित महाराणा प्रताप वार्ड में 3.08 एकड़ क्षेत्र में उद्यान विकसित किया जाएगा। इसके लिए 3 करोड़ 52 लाख 32 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। यहां करीब 4,453 पौधे लगाए जाएंगे। बच्चों के लिए प्ले-एरिया, ओपन जिम, बैठने की सुविधा, पाथवे, टॉयलेट ब्लॉक, गजेबो और प्रकाश व्यवस्था होगी। जल संरक्षण के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर भी बनाया जाएगा।
यह भी पढ़ें : Kia Carens CNG : 12.12 लाख से शुरू हुई कीमत, Carens Clavis CNG भी लॉन्च, जानें फीचर्स और इंजन
कांकेर में 1.69 करोड़ की लागत
कांकेर नगर पालिका के वार्ड क्रमांक-9 स्थित श्रीराम नगर में 0.72 एकड़ भूमि पर उद्यान विकसित किया जाएगा। इसके लिए 1 करोड़ 69 लाख 44 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। यहां करीब 2,164 पौधे लगाए जाएंगे। बच्चों के लिए प्ले-इक्विपमेंट, ओपन जिम, पाथवे और बैठने की व्यवस्था के साथ सोलर लाइट, टॉयलेट ब्लॉक, गजेबो और रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया जाएगा।
यह भी पढ़ें : Teacher Murder Case : 30 लाख की उधारी बनी हत्या की वजह, शिक्षक ने दोस्त को जंगल ले जाकर मार डाला
हरित क्षेत्र के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं पर जोर
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि मिशन के तहत शहरों में हरित क्षेत्र बढ़ाने के साथ नागरिकों को मनोरंजन, व्यायाम और विश्राम के लिए बेहतर सार्वजनिक स्थल उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि निर्माण के साथ इनके लंबे समय तक रख-रखाव पर भी ध्यान दिया गया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने अधिकारियों को उद्यान निर्माण की गुणवत्ता और समयसीमा (Park Construction Quality) सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुरूप पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूरे किए जाएं।



