CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Industrial Investment : 8.23 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 33 जिलों में खुलेंगे उद्यमिता विकास केंद्र

Chhattisgarh Industrial Investment : 8.23 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 33 जिलों में खुलेंगे उद्यमिता विकास केंद्र

By Newsdesk Admin
20/09/2026
Share
Chhattisgarh Industrial Investment : 8.23 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 33 जिलों में खुलेंगे उद्यमिता विकास केंद्र
Chhattisgarh Industrial Investment : 8.23 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 33 जिलों में खुलेंगे उद्यमिता विकास केंद्र

सीजी भास्कर, 19 सितंबर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंबिकापुर में दो दिवसीय अग्र महाकुंभ-2026 का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य की औद्योगिक नीति 2024-30 से निवेश और रोजगार (Chhattisgarh Industrial Investment) को नई गति मिल रही है। प्रदेश को अब तक करीब 8 लाख 23 हजार करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं।

Contents
  • पांच साल में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान
  • रोजगार केंद्रित है औद्योगिक नीति
  • स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार
  • महिलाओं और युवाओं की भागीदारी पर जोर
  • ट्रेड फेयर का शुभारंभ, पत्रिका का विमोचन
  • सेवा और उद्यमिता की परंपरा का उल्लेख

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित होंगे उद्यमिता विकास केंद्र

यह भी पढ़ें :  Chhattisgarh Road Repair : बारिश से खराब सड़कें 15 अक्टूबर तक होंगी दुरुस्त, उप मुख्यमंत्री साव ने जताई नाराजगी

 

पांच साल में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने युवाओं की उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन को मंजूरी दी है। इसके लिए आगामी पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। मिशन के तहत प्रदेश के सभी 33 जिलों में उद्यमिता विकास केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा 100 इमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब और 5 इंडस्ट्री सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाए जाएंगे। इससे युवाओं को तकनीक, कौशल, नवाचार और स्टार्टअप के क्षेत्र में अवसर मिलेंगे।

 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Cancer Conclave 2026 : नवा रायपुर में 5 हजार बेड की मेडिसिटी, कैंसर मरीजों का बनेगा डेटाबेस

 

रोजगार केंद्रित है औद्योगिक नीति

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की रोजगार केंद्रित औद्योगिक नीति (Employment Focused Industrial Policy) में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। महिलाओं सहित विभिन्न वर्गों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए इसे उद्योग का दर्जा दिया गया है। इससे होटल, होम-स्टे और पर्यटन सेवाओं में निवेश तथा रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है।

 

यह भी पढ़ें : Kia Carens CNG : 12.12 लाख से शुरू हुई कीमत, Carens Clavis CNG भी लॉन्च, जानें फीचर्स और इंजन

 

स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

 

राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ निर्यात प्रोत्साहन नीति 2026-30 को भी मंजूरी दी है। इसका उद्देश्य छोटे उद्योगों, स्थानीय उत्पादों तथा मूल्य संवर्धित कृषि एवं औद्योगिक उत्पादों को देश-दुनिया के बाजारों से जोड़ना है। सरगुजा में पर्यटन, कृषि आधारित उद्योग, खाद्य प्रसंस्करण और स्थानीय उत्पादों के क्षेत्र में संभावनाओं का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने उद्यमियों से इन क्षेत्रों में निवेश के लिए आगे आने का आह्वान किया।

 

यह भी पढ़ें : Teacher Murder Case : 30 लाख की उधारी बनी हत्या की वजह, शिक्षक ने दोस्त को जंगल ले जाकर मार डाला

 

महिलाओं और युवाओं की भागीदारी पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाएं अब व्यापार, शिक्षा, चिकित्सा, उद्योग, स्टार्टअप और समाजसेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व कर रही हैं। उनकी बढ़ती भागीदारी आर्थिक प्रगति को नई दिशा दे रही है। युवाओं से उन्होंने नौकरी तलाशने तक सीमित नहीं रहने और नए विचारों व उद्यमों के माध्यम से खुद आगे बढ़ने के साथ दूसरों के लिए रोजगार के अवसर तैयार करने की अपील की।

 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Weather Alert : 7 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट, जांजगीर-चांपा में 4 मौत

 

ट्रेड फेयर का शुभारंभ, पत्रिका का विमोचन

मुख्यमंत्री ने अग्र महाकुंभ स्थल पर लगाए गए ट्रेड फेयर का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर उद्यमियों से उनके उत्पादों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने ‘अग्रकुल दर्शन’ पत्रिका का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, सरगुजा सांसद चिंतामणी महाराज, बसना विधायक संपत अग्रवाल, छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री अमर अग्रवाल सहित समाज के राष्ट्रीय और प्रांतीय पदाधिकारी, समाजसेवी तथा जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

यह भी पढ़ें : Seva Sankalp Abhiyan : गांधी मेमोरियल स्कूल में चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

 

सेवा और उद्यमिता की परंपरा का उल्लेख

मुख्यमंत्री ने अग्रवाल समाज की उद्यमिता, दानशीलता, परोपकार और समाजसेवा की परंपरा की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज ने व्यापार के साथ उद्योग, रोजगार सृजन और जनसेवा के क्षेत्र में भी योगदान दिया है। उन्होंने महाराजा अग्रसेन के समानता, सहयोग और सहभागिता के आदर्शों का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज की वास्तविक प्रगति तभी संभव है, जब सक्षम लोग जरूरतमंदों को आगे बढ़ने में सहयोग करें।

 

यह भी पढ़ें : Iran Seven Conditions US Talks : ईरान की 7 शर्तों से बढ़ा पश्चिम एशिया में तनाव, ट्रंप की अचानक वापसी और अमेरिकी बॉम्बर से उठे सवाल

 

 

Raipur Ganesh Jhanki 2025: छत्तीसगढ़ी परिधान में बप्पा, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और राफेल विमान की झलक से रोशन हुई राजधानी
Chhattisgarh Cold Wave Update: 3 सिस्टम की हलचल से बदलेगा मौसम, दिन में धूप और रात में कंपकंपी
Sarona Balod Railway Station Inauguration : आज पीएम मोदी करेंगे सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन का लोकार्पण
Jai Prakash Gandhi arrested in Bharatmala scam : 56 लाख की जमीन, 9.83 करोड़ का मुआवजा
The director backtracked after taking the advance : विवादित जमीन पर करोड़ों का लोन लेने का आरोप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jhiram Ghati Case : NIA फैसले के बाद कांग्रेस के 3 बड़े फैसले, पीड़ित परिवारों के साथ दिल्ली जाएगी पार्टी
Jhiram Ghati Case : NIA फैसले के बाद कांग्रेस के 3 बड़े फैसले, पीड़ित परिवारों के साथ दिल्ली जाएगी पार्टी

झीरम घाटी मामले पर कांग्रेस की रणनीति (Jhiram…

Jhiram Case Political Dispute : ‘झीरम का सच जेब में था तो जांच में क्यों नहीं निकला?’ साव के बयान पर भूपेश का पलटवार
Jhiram Case Political Dispute : ‘झीरम का सच जेब में था तो जांच में क्यों नहीं निकला?’ साव के बयान पर भूपेश का पलटवार

झीरम घाटी (Jhiram Case Political Dispute)  मामले में…

Railway Update : ताड़ोकी-रावघाट रेलखंड पर जल्द दौड़ेगी यात्री ट्रेन, CRS मंजूरी के बाद तैयारियां तेज
Railway Update : ताड़ोकी-रावघाट रेलखंड पर जल्द दौड़ेगी यात्री ट्रेन, CRS मंजूरी के बाद तैयारियां तेज

रेलवे संरक्षा आयुक्त (CRS) के निरीक्षण और मंजूरी…

Mission Amrit 2.0 : 7.29 करोड़ से बनेंगे 3 आधुनिक उद्यान, लगेंगे 8,732 पौधे
Mission Amrit 2.0 : 7.29 करोड़ से बनेंगे 3 आधुनिक उद्यान, लगेंगे 8,732 पौधे

तीनों परियोजनाओं के लिए कुल 7 करोड़ 29…

Chhattisgarh Industrial Investment : 8.23 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 33 जिलों में खुलेंगे उद्यमिता विकास केंद्र
Chhattisgarh Industrial Investment : 8.23 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 33 जिलों में खुलेंगे उद्यमिता विकास केंद्र

राज्य की औद्योगिक नीति 2024-30 से निवेश और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?