सीजी भास्कर, 27 नवम्बर । छत्तीसगढ़ के धमतरी में शराब घोटाले मामले को लेकर ED की टीम ने शुक्रवार सुबह अपर कलेक्टर इंदिरा सिंह देवहारी के बंगले पर छापेमारी की। टीम सुबह करीब 6 बजे दो गाड़ियों में प्रशासनिक कॉलोनी पहुंची थी। बंगले में पिछले करीब 10 घंटे से जांच और पूछताछ जारी है। (Dhamtari ED Raid)
यह भी पढ़ें : ED Raid Dhamtari : अपर कलेक्टर के घर ईडी का धावा! शराब घोटाले के आरोपी पति से जुड़े तार
अपर कलेक्टर इंदिरा सिंह देवहारी के बंगले पर छापेमारी : Dhamtari ED Raid
ED की टीम अपर कलेक्टर के पति नवीन प्रताप सिंह तोमर से भी पूछताछ कर रही है। नवीन प्रताप सिंह तोमर पहले डिप्टी कमिश्नर रह चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, शराब घोटाले से जुड़े आरोपियों में उनका नाम भी शामिल है।
यह भी पढ़ें : Borax in Liquor Death Case : जांजगीर-चांपा में शराब में बोरेक्स मिलाने का आरोप, BSP पार्षद और क्लिनिक संचालक की मौत

कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण कब्जे में लिए जाने की जानकारी
जांच के दौरान ED की टीम ने घर में रखे दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक सामान की जांच की। कुछ इलेक्ट्रॉनिक सामान कब्जे में लिए जाने की भी जानकारी सामने आई है।
यह भी पढ़ें : Liquor Scam ED Action : शराब घोटाले में ED को हाईकोर्ट से राहत, 110 करोड़ की होटल कुर्की पर याचिका खारिज
धमतरी में ED की कार्रवाई फिलहाल जारी : Dhamtari ED Raid
फिलहाल ED की कार्रवाई जारी है। हालांकि, छापेमारी में क्या-क्या मिला है, इसे लेकर एजेंसी की ओर से अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Liquor Scam : शराब घोटाले में ED का बड़ा दावा, कांग्रेस भवन पहुंचे 880 करोड़, 9 करोड़ की संपत्ति अटैच
ख़बरें और भी हैं : Chhattisgarh Liquor Scam : शराब घोटाले पर कोर्ट में सुनवाई पूरी, अब फैसले का इंतजार


